27.6 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

निर्माण मजदूर का श्रम अधीक्षक के समक्ष प्रदर्शन संपन्न

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

एक्टू के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन के तहत यूनियन के जिला- सह- राज्य उपाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद के नेतृत्व में प्रदर्शन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन जिला शाखा जहानाबाद के तत्वावधान में रेलवे परिसर जहानाबाद से निर्माण मज़दूरों की रैली पटना- गया मुख्य मार्ग से होते हुए श्रम अधीक्षक के सामने पहुंचकर प्रदर्शन के माध्यम से 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया ।
प्रदर्शनकारियों को देखते ही श्रम अधीक्षक मजदूरों से मिलकर प्रसन्नतापूर्वक प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर मजदूरों के समस्याओं से अवगत होकर समस्याओं के निदान के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा।
मजदूरों को साइकिल ,औजार एवं गृह मरमती अनुदान, पेंशन, शादी अनुदान तथा विकलांगता अनुदान शीघ्र देने के लिए राजी हुए ।मोदी सरकार की तानाशाही, उनकी जनविरोधी, मजदूर विरोधी मानसिकता को चार श्रम कानून उजागर करता है ।चार श्रम कोड कानून लागू होने से मजदूरों की मजदूरी घट जाएगी और काम के घंटे बढ़ जाएंगे तथा मजदूर पूंजीपतियों के गुलाम बन जाएंगे। तीन फौजदारी कानून केंद्र की सरकार लाई है ,इसको लागू हो जाने पर पुलिसिया शासन कायम हो जाएंगे और सरकार के खिलाफ जनता नहीं बोल सकती तथा धरना प्रदर्शन नहीं कर सकते। अतः अपने हक अधिकार मान सम्मान के लिए संघर्ष तेज करना होगा ।प्रदर्शन में कामरेड सुरेंद्र बिन्द, कामरेड अमलेश मियां, कामरेड मेवा लाल ,सुनील कुमार, कामरेड अजीत दास तथा अन्य कार्य कर्ताओं ने भाग लिया

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें