35.6 C
Khagaria
Friday, April 24, 2026

पीड़ितों की सेवा में हमेशा तत्पर है जाप व युवा शक्ति , राजेश यादव

*बेलदौर प्रखंड के गेंधार्शन गांव के अग्नि पीड़ितों को बांटा राहत सामग्री*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बेलदौर प्रखंड स्थित कुर्बन पंचायत के गेंधार्शन गांव में अचानक हुए अग्निकांड में कई लोगों को बेघर होना पड़ा। अग्निकांड में पीड़ित परिवार को लाखों की क्षति हुआ। वहीं शुक्रवार को युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी के निर्देश पर युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बेलदौर प्रखंड स्थित कुर्बन पंचायत के गेंधार्शन गांव के वार्ड नंबर एक में पहुंच कर अग्नि पीड़ित परिवार के बीच तिरपाल, कंबल और सूखा राशन वितरित किया। वहीं राहत सामग्री वितरण करने के पश्चात युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने कहा कि युवा शक्ति और जन अधिकार पार्टी हमेशा लोगों के सहयोग के लिए सबसे आगे बढ़ काम करने का काम किया है। जिले के विभिन्न हिस्सों में जब जब किसी प्रकार की आपदा विपदा आता है तो जाप और युवा शक्ति के सिपाही अपनी जान की बाजी लगाकर लोगों का सहयोग किया करते हैं। श्री यादव ने कहा कि एक गरीब परिवार वर्षों तक मेहनत मजदूरी कर अपनी जमा पूंजी लगाकर घर बनाकर अपनी सपना को साकार करते हैं। जब उस परिवार के आंखों के सामने अग्निकांड में उनका आशियाना धूं-धूं कर जलकर राख हो जाता है तो उस परिवार की जीते जी मौत हो जाता है। आज गेंधार्शन के अग्नि पीड़ितों की यही हाल है। जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से अग्नि पीड़ितों को सरकारी आवास योजना देने की मांग करते हुए गेंधार्शन गांव के अग्नि पीड़ितों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जब भी किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता महसूस हो तो नि: संकोच याद करें, हमारी हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। अग्नि पीड़ित कोको पटेल, दुलारी देवी, मोनी देवी, अंकुश देवी, शत्रुघ्न पटेल, लक्ष्मी देवी, संतोष पटेल, अशोक चौधरी ने युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव के इस सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर नल जल ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर सुमन, जन अधिकार युवा परिषद के प्रधान महासचिव गिरीश रंजन, छात्र परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अनमोल कुमार, युवा परिषद के प्रखंड अध्यक्ष विभूति यादव, किसान प्रकोष्ठ के जिला सचिव इंकू सिंह ने अग्नि पीड़ितों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें