32.2 C
Khagaria
Friday, April 24, 2026

बेटियां देश का स्वर्णिम भविष्य है, एसडीएम इश्तेयाक अली अंसारी

*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना* *के अंतर्गत जागरुकता* *अभियान में कई कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी पुपरी अनुमंडल मुख्यालय के राजबाग खेल मैदान में जिला प्रशासन सीतामढ़ी और महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरुकता अभियान में अलग-अलग कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर अनुमंडल पदाधिकारी इश्तेयाक अली अंसारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कंचन कुमारी गिरी एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बालिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया | मारवाड़ी मिडिल स्कूल की बच्ची ने “मंगलमय दिन आजु हे पाहुन छथि आयल” गीत के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया | मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी इश्तेयाक अली अंसारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि बेटियां देश का स्वर्णिम भविष्य हैं। बेटियों के योगदान के बिना देश विकास की राह पर आगे नहीं बढ़ सकता। समाज को बेटियों के प्रति अपनी सोच बदलने की जरूरत है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें