33.8 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

पूर्व मुखिया विजय बाबू के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति: शास्त्री

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया सदर प्रखण्ड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर निवासी 95 वर्षीय पूर्व मुखिया विजय शंकर प्रसाद सिंह का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया है।वे अपने पीछे दो पुत्र निरंजन प्रसाद सिंह व अंजनी प्रसाद सिंह सहित भरापुरा परिवार छोड़ गये।
उनके निधन पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि विजय बाबू को हमने करीब से देखा और जाना,वे गरीब- नि:सहाय बिमार लोगों को मुफ्त चिकित्सा सेवा करते रहे। वे 1977 से 2000 यानी 22 वर्षों तक दुर्गापुर पंचायत (अब रहीमपुर मध्य पंचायत) के मुखिया पद पर रहकर समाज की नि:स्वार्थ सेवा की।वे मिलनसार व मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी पुरूष थे।उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव है।
पूर्व मुखिया के निधन पर मुखिया कृष्ण कुमार ठाकुर,पूर्व मुखिया रीना कुमारी, पूर्व जिला पार्षद् कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना,प्रफुल्ल चन्द्र घोष,मौसम कुमार गोलू , उप मुखिया सिद्धयान्ति देवी, कृष्ण शंकर प्रसाद सिंह,उदय शंकर प्रसाद सिंह ,गोपाल प्रसाद सिंह,समीर प्रसाद सिंह,बच्चन प्ले के निदेशक प्रद्युम्न कुमार सिंह,प्रकाश कुमार सिंह,दीपक कुमार सिंह,पूर्व पैक्स अध्यक्ष मधुकर कुमार सिंह,मुकुन्द कुमार सिंह,राजीव प्रसाद सिंह,पूर्व उप मुखिया वालेश्वर साह,नागेश्वर प्र0 यादव,केडी दास एवं पंकज कुमार सिंह आदि पंचायत वासियों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किये हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें