43.3 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

बचपन प्ले स्कूल खगड़िया के बच्चों ने बिहार मतदाताओं के जागरूकता के लिए एक रैली निकाली

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बचपन प्ले स्कूल खगड़िया के बच्चों ने बिहार विधानसभा चुनाव जो आगामी 6 नवंबर को होने जा रहा है । खगड़िया के मतदाताओं के जागरूकता के लिए एक रैली निकल कर उनसे मतदान करने की अपील की। बचपन खगड़िया के टीचर ने बच्चों को बताया और सिखाया कि वह अपने घर जाकर के अपने मम्मी-पापा,चाचा-चाचा दादा-दादी समेत जो भी बड़े हैं, जो कि मतदान कर सकते हैं। उनको मतदान के लिए बोलना कि आप जाइए और अपना मताधिकार का प्रयोग कीजिए मताधिकार का प्रयोग करना जरूरी है। इस संबंध में उनसे नारे भी लगवाए गए जैसे की पहले मतदान फिर जलपान, आपका वोट आपकी ताकत, मेरा वोट मेरा अधिकार, चुनाव का पर्व बिहार का गर्भ मतदान का महा त्योहार बिहार है तैयार। बच्चों ने उमंग उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। बचपन प्ले स्कूल की प्रबंध निदेशक पुष्पा कुमारी का मानना है कि इस तरह की कार्यक्रम से बच्चों का हौसला बढ़ता है उन्हें भी यह लगना चाहिए कि जब हमारे राज्य में इतना बडा महापर्व होने जा रहा है तो उसमें हमारी क्या भागीदारी है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भी लगेगा कि हम भी अपने बड़ों से खगरिया वासियों से वोट करने का अपील किए हैं उनके ऊपर एक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और वह देश के अच्छे और संस्कारी नागरिक बनेंगे। बचपन प्ले स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रतिबिंब कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में संविधान द्वारा मतदान का अधिकार जो हमें मिला है इसका प्रयोग जरूर करना चाहिए और दूसरे को भी प्रेरित करना चाहिए एक अच्छी सरकार ही सभी के आशा और सपनों को पूरा कर सकती है। उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने इस कार्यक्रम की सराहना की।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें