*देश का प्रसिद्ध और रोमांचक खेल है क्रिकेट: त्यागी* जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया: देश में क्रिकेट का खेल कई वर्षों से खेला जा रहा है। यह एक काफी प्रसिद्ध तथा रोमांचक खेल के श्रेणी में आता है। इस खेल को बच्चों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। बच्चे छोटे मैदान, सड़क जैसे किसी भी खुले स्थान पर भी क्रिकेट खेल लेते हैं। बच्चे क्रिकेट और उसके नियम कानून के बारे में जानकारी के भी काफी शौकीन होते हैं। देश में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले खेलों में क्रिकेट सबसे अधिक प्रसिद्ध है।
लोगों में क्रिकेट की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि इस खेल को देखने के लिए दर्शकों की जितनी भीड़ स्टेडियम में जाती है, उतनी शायद हीं किसी दूसरे खेल में जाती है। उपरोक्त बातें युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने गोगरी प्रखंड अंतर्गत बन्नी गांव में आयोजित क्रिकेट मैच के उद्घाटन के पश्चात उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट ही नहीं बल्कि किसी भी प्रकार के खेल से स्वास्थ्य और उत्साह दोनों तो बढ़ता हीं है, साथ हीं साथ स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना का भी विकास होता है। क्रिकेट के खेल से आपसी एकता तथा भाईचारा भी मजबूत होता है। यही वजह है कि विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के समय समूचा विश्व एक परिवार के जैसा बन जाता है, क्रिकेट के खेल की यहीं पर उपलब्धि है यह एक बड़ी उपलब्धि है। ज्ञातव्य हो कि मिनी इडेन गार्डन रेलवे मैदान बन्नी में आयोजित राॅयल युवा क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा क्वाटर फाइनल मैच बल्लमजान और चैधा बन्नी क्रिकेट टीम के बीच खेला गया था। टाॅस जीतकर बल्लमजान की टीम ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। चैधा बन्नी की टीम ने चार विकेट खोकर एक सौ अस्सी रन बनाने में सफल रहा। चैधा बन्नी के खिलाड़ी राजा कुमार को चार विकेट लेने और साठ रन बनाने को लेकर मैच आफ़ द मैच का पुरस्कार मिला। इसके जबाव में उतरे बल्लमजान की टीम ने नौ विकेट खोकर आखिरी गेंद तक खेलकर एक सौ छियत्तर रन हीं बना सका। इस मैच को चार रन से जीत कर चैधा बन्नी की टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा। मैच में निर्णायक के रुप कमलेश कुमार, रमेश कुमार तैनात थे। आज का मैच ठाठा और फर्रेह तेलौंछ के बीच खेला गया। इस अवसर वंदेलाल सिंह, रंजीत सिंह, अशेसर सिंह, आनंद कुमार, अजीत कुमार पप्पू, नीरज कुमार यादव, राजेश कुमार, टूर्नामेंट के आयोजन कमिटि के रितेश कुमार, गौतम कुमार, प्रितम कुमार, राजाराम कुमार, करुनेष देव, सुमन कुमार, केशव कुमार, दिवेश कुमार, तानसेन कुमार, सौरभ कुमार, नितिश कुमार, प्रिंस कुमार, सत्यम कुमार, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।
बल्लमजान को पछाड़कर चार रनों से चैधा बन्नी की टीम हुआ विजयी
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


