43.3 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

बाल विद्या मंदिर के बच्चे ने दीनदयाल स्पर्श योजना प्रतियोगिता में लहराया परचम 

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिले के बाल विद्या मंदिर में भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित दीनदयाल स्पर्श योजना के अंतर्गत चयनित छात्र छात्राओं को ₹6000 की चेक राशि प्रदान की गई l विदित हो कि विगत माह विद्यालय में भारतीय डाक विभाग द्वारा दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत परीक्षा आयोजित की गई थी l इस परीक्षा में पूरे बिहार परिमंडल से सैंकड़ों बच्चों ने भाग लिया ,जिसमें पूरे बिहार में 40 बच्चे चयनित हुए l गर्व की बात यह है कि उस 40 बच्चों में से 13 बच्चे बाल विद्या मंदिर जहानाबाद से चयनित हुए l उन सभी बच्चों को डाक विभाग के प्रधान कार्यालय GPO में पटना बुलाकर पोस्टमास्टर जनरल श्रीमान अनिल कुमार जी द्वारा ₹6000 की चेक राशि प्रदान की गई जो कि प्रत्येक वर्ष इंटर तक छात्रवृत्ति के रूप में चयनित बच्चों को मिलता रहेगा l विद्यालय से चयनित होने वाले बच्चों में से वर्ग छह से पवन कुमार, अंकुश कुमार वर्ग सप्तम से नैनिका कुमारी, रोहित कुमार एवम् विकाश कुमार वर्ग अष्टम से रिशु रानी, प्रीति राज, पूजा कुमारी, पवन कुमार एवम् सचिन कुमार वर्ग नवम से आदित्य राज एवम् आदित्य कुमार आदि हैं l इस शुभ अवसर पर विद्यालय निदेशक अक्षय कुमार ने अपने संबोधन में सभी सफल बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l उक्त मौके पर पोस्टमास्टर जनरल बिहार अनिल कुमार ने विद्यालय एवं विद्यालयी बच्चों की सराहना करते हुए यह कहा कि, बहुत ही गौरव की बात है कि पूरे बिहार में होने वाली इस प्रतियोगिता में से चयनित 40 बच्चों में से 13 बच्चे आपके विद्यालय के हैं l आपका विद्यालय एवं आपके विद्यालय के बच्चें आगे चलकर अवश्य ही सर्वोच्च श्रेणी की सफलता प्राप्त करेंगे l आगे भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन पूरे प्रमंडल स्तर पर होना है और जो भी बच्चे इस प्रतियोगिता में चयनित हुए हैं, उन सभी बच्चों को इंटर तक डाक विभाग की तरफ से दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत प्रतिवर्ष ₹6000 छात्रवृत्ति के तौर पर दिए जाएंगे l

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें