43.3 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

भ्रष्टाचार की गंगोत्री मे डुब चुकी है अलौली का स्वास्थ्य विभाग 

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से कौशल कुमार कि रिपोर्ट खगड़िया  जिले के अलौली के स्वास्थ्य केन्द्र एवं हरिपुर तथा मेघौना के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर इन दिनो भ्रष्टाचार की गंगोत्री मे डुब चुकी है । अलौली मे राष्ट्रीय खबर टीम के द्वारा दिन के 11 बजे स्वास्थ्य केन्द्र पहुॅची । जहां ओपी पी डी . महिला ओपीडी तथा महिला प्रशव कक्ष सहित साफ सफाई का हाल बेहाल देखी गई । जहां ओपीडी मे घंटो से महिला व पुरुष मरीज चिकित्सक का इन्तजार करते रहे लेकिन 11,30 बजे तक चिकित्सक अपने कर्त्तव्य से लापरवाह के बारे में अस्पताल मैनेजर पूछे जाने पर बताया कि महिला प्रशव कक्ष में है । टीम जब महिला प्रशव कक्ष पहुॅचे तो वहा भी चिकित्सक नदारद रहे । इस सम्बन्ध मे सिवील सर्जन एवं प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डा0 मनीष कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बहाना बनाते हुए कहा कि रास्ते में कही जाम मे फंस गये हैं जिस कारण बिलम्ब हो रही होगी । आखिरकार अलौली स्वास्थ्य केन्द्र के लचर व्यवस्था पर स्थानीय जनप्रतिनिधि चुप्पी क्यों साधे हुए है । वही लाखो रुपये वार्षिक खर्च से आउटसोर्सिंग संवेदक को लाखो रुपये साफ सफाई कराये जाने के लिए दिया जाता है ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें