35.1 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

महागठबंधन प्रत्याशी संजय कुशवाहा ईद पर्व पर किया, जनसंपर्क

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया लोकसभा के महागठबंधन प्रत्याशी संजय कुशवाहा लोकसभा के सैकड़ो गांव पहुंचकर ईद पर्व को लेकर मुस्लिम भाइयों से ईद का बधाई देते हुए नजर आए वहीं परबत्ता प्रखंड के पिपरा लतीफ,देवरी कुलहरिया इत्यादि पंचायत में लोगों ने खूब संजय कुशवाहा जिंदाबाद,महागठबंधन जिंदाबाद के नारा लगाए वहीं बताते चले की महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता गण मौके पर शामिल रहे। ईद पर्व को लेकर जनसंपर्क यात्रा में महागठबंधन के सैकड़ो कार्यकर्ता सहित महागठबंधन साथी उपस्थित रहे जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अजमत अली, प्रदेश महासचिव कैलाश चंद्र यादव, कांग्रेस आई के युवा नेता राजा गुप्ता, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मुबारक राईन,सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद इबरार, कुमोद कुमार रंजन उर्फ रिक्की सहित सैकड़ों लोगों ने डोर टू डोर महागठबंधन प्रत्याशी संजय कुशवाहा को ईद पर्व पर बधाई देने के लिए लोगों से मिलाए वहीं इसी क्रम में परबत्ता क्षेत्र संख्या 16 के पूर्व जिला परिषद सदस्य पूर्व उपाध्यक्ष मो गयासुद्दीन के आवास पर पहुंच कर ईद पर्व की सेवइयां खाकर ईदी देते हुए महागठबंधन प्रत्याशी संजय कुशवाहा की जीत सुनिश्चित होने की चर्चा की गई।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें