जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद कार्यालय प्रकोष्ठ में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (MCMC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के आलोक में समिति के कार्यों की समीक्षा की गई। मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों द्वारा प्रकाशित या प्रसारित किए जाने वाले सभी प्रकार के विज्ञापनों (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म) का पूर्व प्रमाणन करना, ‘पेड न्यूज़’ की रोकथाम करना तथा चुनाव व्यय की सटीक निगरानी सुनिश्चित करना है। जिला पदाधिकारी द्वार स्पष्ट किया गया कि आयोग के नियमों के विपरीत किसी भी विज्ञापन का प्रसारण/प्रकाशन प्रतिबंधित रहेगा तथा ऐसे मामलों में समिति त्वरित निर्णय लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। साथ ही व्यय लेखा संधारण से संबंधित दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की गई, ताकि अभ्यर्थियों के वास्तविक खर्च का लेखा-जोखा पारदर्शी ढंग से दर्ज किया जा सके। जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समिति सक्रिय भूमिका निभाएगी तथा आयोग द्वारा निर्धारित सभी प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।


