जगदूत न्यूज़ बेगुसराय से ब्यूरो मोहम्मद नबी आलम कि रिपोर्ट
बेगुसराय बरौनी बिहार योग विद्यालय, मुंगेर के योग विशेषज्ञ राजीव रंजन और उनकी टीम ने सामान्य योग अभ्यास के तहत योग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यकारी निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख बरौनी रिफ़ाइनरी के सत्य प्रकाश ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जी आर के प्रतिमा, मुख्य महाप्रबंधक.परियोजना, डॉ प्रशांत राउत, मुख्य महाप्रबंधक.मानव संसाधन., एस. जी. वेंकटेश, मुख्य जीएम टीएस एवं एचएसई. सुब्रत कुमार सरकार, मुख्य जीएम.तकनीकी., जीएमगण, बीटी आईएएस और ओएमओए के प्रतिनिधि उपस्थित थे।इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख सत्य प्रकाश ने कहा कि योग हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह आध्यात्मिक अनुशासन एवं अत्यंत सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित ज्ञान है जो शरीर और मन के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। यह स्वस्थ जीवन की कला और विज्ञान है। यह मानव जाति को एक श्रृंखला में बांधने का एक सुंदर प्रयास है। योग हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। हम योग को एक अनुशासन की तरह अपनाएंगे तो हमारा शरीर और मन दोनों ही स्वस्थ होंगे। इससे जीवन में प्रसन्नता आएगी और जीवन के सवालों का हम बेहतर तरीकों का सामना कर पाएंगे। स्वस्थ होने पर ही हम अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे और जीवन में भी खुशनुमा माहौल होगा।


