जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से कौशल कुमार का रिपोर्ट खगड़िया जिले के खगड़िया बखरी मुख्य मार्ग के बेला सिमरी में बीते तीन दिनों से बीच सड़को पे जिलेबी के पेड़ की लटका हुआ है,इस टहनी को काटने को लेकर ना ही विभागीय द्वारा नियुक्त किए गए वन संरक्षक को पता है ना ही वन विभाग के अधिकारी को खबर है।यही नहीं विभागीय पदाधिकारी के लापवाही से मोटे एवम महंगे दामों के पेड़ को काट लिया जाता है तो कही पे वाटवेज के मोटे नीम के पेड़ को जहरीले दवा देकर सुखा दिया जाता है।सोचने की बात यह है सरकार जिस कार्य के लिए वन संरक्षक हो या वन विभाग के अधिकारी को नियुक्त किए हैं ,क्या उस काम के लिए विभागीय व्यक्ति खड़ा क्यों नही उतर पाते हैं।सीधे शब्दों में कहा जाय तो अंधेर नगरी चौपट राजा साबित हो रहा है।बीच सड़को पे लटके टहनी को कटवाने को लेकर 21,03,2024 के देर शाम वन विभाग के अधिकारी को भी सूचित किया गया,उसके बावजूद अभी तक सूचना देने के बाबजूद उक्त टहनी को नही काटवाया गया।इसको लेकर किसी प्रकार के किसी के साथ अप्रिय घटना घटता है तो विभागीय अधिकारी होगे जिम्मेवार।


