जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
प्रशासनिक विभाग के पदाधिकारी गण के साथ संयुक्त बैठक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रकोष्ठ में आहूत की गई। बैठक में उपस्थित प्रशासनिक विभाग के पदाधिकारी से सचिव रणजीत कुमार ने अनुरोध किया कि विभागीय स्तर से दर्ज किए गए मामलों जो लंबित है को चिन्हित कर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा भेजी जाए। ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में इन सभी मामलों का निपटारा कराया जा सके। इस बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी के प्रभारी जिला मोटर यान निरीक्षक ब्रज किशोर कुमार, कार्यपालक विद्युत अभियंता महेश कुमार, कार्यपालक अभियंता भारत संचार निगम लिमिटेड अमरनाथ चौधरी, माप तोल अधिकारी वसुंधरा भारती, श्रम अधीक्षक मृत्युंजय कुमार झा, उपस्थित थे। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एवं जिला वन क्षेत्र पदाधिकारी इस बैठक मैं शामिल नहीं हुए।


