43.5 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

वर्ष के प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता को लेकर 9 मार्च 2024 को लेकर बैठक ,रंजीत कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिका नई दिल्ली के निर्देशन अनुसार दिनांक 9 मार्च 2024 को आयोजित होने वाले वर्ष के प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता को लेकर रंजीत कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद के प्रकोष्ठ में की बैठक उन्होंने बैंक प्रबंधकों से कहा कि आम जनों को ज्यादा से ज्यादा सुलभ रूप से ऋण माफी के संबंध में सरकार के द्वारा निर्देशित नियमों का पालन करते हुए ज्यादा से ज्यादा लाभ देकर मुकदमों को निपटारा करने का सार्थक पहल होनी चाहिए। इसके लिए लचीला रुख अपनाते और सभी स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए निपटारा करने की पहल होनी चाहिये । समय से पूर्व ही प्रि सिटिंग के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा पर बल देना होगा। इसके लिए सभी बैंक प्रबंधक समय से पूर्व नोटिस के माध्यम से सूचना पक्षकारों तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस बैठक में मुख्य प्रबंधक अग्रणी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक ,केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ोदा ,यूको बैंक, एवं इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रबंधक शामिल हुए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें