जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
अखिल विश्व गायत्री परिवार ,की युवा इकाई ,युवा प्रकोष्ठ ,नोखा द्वारा वृक्ष गंगा अभियान के तहत पर्यावरण संकटों से मुक्ति हेतु, ग्लोबल वार्मिग,ग्रीन हाउस प्रभाव,मौसम चक्र का असंतुलन, विरल ओजोन को संंतुलित करने मे योगदान के लिए तेन्दुआ पहाड़ स्थित शिव लोक धाम प्रागंण मे ,पीपल,आम, नीम,पाकड़,महोगनी,हरसिंगार, रातरानी, ओडहुल,तुलसी ,आदि 108 पौधों का रोपण किया गया।इस कार्यक्रम मे 50 युवा भाई तथा बहनो ने भाग लिया।इसमेंं प्रो०श्याम लाल सिंह,सच्चिता नन्द सिंह,आशिष कुमार, मनु जी(सूर्य मंंदिर अध्यक्ष),शम्भू जी, देवेन्द्र जी,तथा तेन्दुआ शिव मंदिर प्रबंंधकारणी समिति का बिशेष योगदान रहा।पं०श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने कहा है÷”वृक्ष प्रकृति के परिधान हैं,आध्यात्मिक प्रशिक्षक हैं,जल दाता जीवन दाता हैं, मानव जाति के अनन्य सेवक हैं,प्राण दाता, आरोग्य दाता धनवन्तरीहैं, तथा कर्ण जैसे दानदाता हैं।


