जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शिक्षा संवाद कार्यक्रम का द्वितीय दिवस 20 विद्यालयों में आयोजित किया गया। प्रत्येक प्रखंड के निम्न विद्यालयों में कार्यक्रम का संचालन हुआ।
*परबत्ता*
1. उ० हा० स० मड़िया पिपरा
2. उ० हा० स० नयागांव गोदियासी
3. श्री कृष्णा हा० स० नयागांव
4. उ० हा० स० कोर्चक्का परबत्ता
*मानसी*
1. उ० हा० स०अमनी
*खगड़िया*
1.आर्य कन्या इंटरमीडिएट स्कूल
2. ए एन इंटर स्कूल रानीसकरपुरा
3.उ० हा० स० कासिमपुर
4.उ० हा० स० धुस्मुरी बिशनपुर
*गोगरी*
1.उ० हा० स० रामपुर
2.भगवान हा० स० गोगरी
3.जवाहर हा० स० गोगरी
4.उ० हा० स० गोगरी
*चौथम*
1.उ० हा० स० धनछर
2.उ० हा० स० नीरपुर
*बेलदौर*
1.उ० हा० स०चोढ़ली
2.कोसी हा० स० पनसलवा
*अलौली*
1.उ० हा० स० मेघौना
2.उ० हा० स० इचारवा
3.उ०म०स० लदौरा
जिलाधिकारी द्वारा नामित त्रिसदस्यीय समिति प्रत्येक विद्यालय में जाकर विद्यार्थी एवं अभिभावकों से वार्तालाप किए। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्रमुख योजनाएं जैसे कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री 10th उत्तीर्ण बालक /बालिका प्रोत्साहन /मेधावृत्ति योजना इत्यादि के बारे में विद्यार्थीगण को जागरूक कराया गया। इसके उपरांत अन्य विभागों के कल्याणकारी योजनाएं जो कि विद्यार्थी एवं अभिभावकों के लिए प्रासंगिक हैं उनके बारे में भी जानकारी दी गई। उपस्थित शिक्षकों द्वारा स्टॉल्स में एफ एल एन किट की प्रदर्शनी भी की गई। ए०एन० इंटर स्कूल (रानीसकरपुरा खगड़िया) में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित हुए और आगंतुकों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।


