जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद राजकीयकृत मध्य विद्यालय मांदिल( जहानाबाद) के प्रांगण में विभागीय आदेशानुसार शैक्षणिक सत्र (2023-2024)का पंचम एवं अष्टम वर्ग के वार्षिक परीक्षाफल प्रकाशन किया गया। साथ ही अभिभावक/ शिक्षक बैठक भी आयोजित की गई। सभी छात्र ,छात्राओं के माता-पिता ने अपने अपने बच्चों के साथ प्रगति पत्र एवं उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर उसका अवलोकन किया और अपनी अपनी बातें रखी, सारे उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम को सराहते हुए खुशी व्यक्त किये । मौके पर संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि सभी बच्चे मेहनत और कड़ी परिश्रम से अध्ययन करें, और ऊंचे से ऊंचे मुकाम हासिल करें। ताकि आपके परिवार, समाज ,गांव के साथ-साथ विद्यालय एवं देश का नाम रोशन हो , यही मेरी मंगल कामना है।कार्यक्रम में भाग लेने वालों में प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी, सoशि० अरुण कुमार सिंह , शीला कुमारी,राकेश रंजन कुमार ,सुनीता कुमारी, निशा कुमारी ,सतीश सुंदरपुरी, कुमारी चित्रांगदा ,अखिलेश प्रसाद सिंह, ऋषिकांत कुमार, कुमार नवनीत , कंजीत मांझी ,गंगा पासवान, समेत समस्त छात्र ,छात्राएं, शिक्षक ,अभिभावकगण।


