34.2 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास.हमारा संकल्प विकसित भारत. 2047 तक मोदी की गारंटी ,विधान पार्षद डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार भाजपा गली-गली एलईडी टीवी स्क्रीन गाड़ी के माध्यम से कर रही है आज 22.12. 2023 .को जहानाबाद जिला के मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के काको पंचायत के नेरथुआ गांव में एवं काको पंचायत के दमुहा ग्राम में एलईडी बन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तृत रूप से आम जनता के बीच स्क्रीन पर दिखाया गया। साथ ही साथ इस लाभ से वंचित लोगों का मौके पर रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। इस एलईडी गाड़ी के साथ भारत सरकार के अधीन डाक विभाग, कृषि विभाग, पेट्रोलियम विभाग, बैंक के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने विभागीय योजनाओं का विस्तृत रूप से चर्चा की। इस दौरान विधान पार्षद डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि कहा कि भारत विकसित संकल्प यात्रा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के सपने को पूरा करेगा और वही सपनों का पूरा करने के उद्देश्य को लेकर संकल्प रथ गांव गरीब किसान युवा व महिला को प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना से जोड़ने में सफल होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत एलईडी वन जिले के सभी पंचायत में लगातार चल रही है ।आम जनता के बीच प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जारी जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तृत जानकारी देगी ।योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। संकल्प यात्रा में जिला संयोजक अनिल ठाकुर ने कहा कि विश्वकर्मा योजना ज्यादा से ज्यादा लाभुक योजना का फायदा ले। कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिला संयोजक जिला महामंत्री अनिल ठाकुर जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार जिला प्रवक्ता रविशंकर चौहान मंडल मोर्चा अध्यक्ष रोशन, जवाहर चौहान आदि पार्टी कार्यकर्ता पंचायत शक्ति केंद्र प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें