43.3 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

सात राउंड के इस प्रतियोगिता में माधव ने चार मैच में विजय प्राप्त किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी, खगड़िया, संवाददाता, शतरंज  माधव को 86 खिलाड़ी में मिला दसवाँ स्थान। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में गया जिला शतरंज संघ की ओर से माउंटेन मेन दशरथ मांझी अन्डर 19 बिहार राज्य चयन शतरंज प्रतियोगिता बोधगया में 27 से 30 जुलाई तक कराया गया, जिसमें अपने खगड़िया के एक मात्र शतरंज खिलाड़ी अन्डर 15 के अंतरराष्ट्रीय रेटेड स्टार खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त ने भाग लिया था। सात राउंड के इस प्रतियोगिता में माधव ने चार मैच में विजय प्राप्त किया, दो मैच ( ड्रा ) बराबरी पर छुटा और एक मैच में इस प्रतियोगिता के चैम्पियन से हार मिली। इस तरह माधव को सात राउंड में कुल पांच अंक प्राप्त हुआ और 86 खिलाड़ियों में दसवें स्थान से संतोष करना परा। जीन चार खिलाड़ियों का नेशनल खेलने के लिए चयन हुआ, उसमें दो ऐसे खिलाड़ी थे जिनका साढ़े पांच अंक बना था। अगर माधव को आधा अंक और आता तो इसका भी चयन होने की संभावना बनती। दसवें स्थान आने पर आयोजक ने माधव को प्रमाण पत्र और मैडल देकर सम्मानित किया। मौके पर आयोजन के पदाधिकारी जय प्रकाश सिन्हा, फिडे आर्बिटर, वर्तमान प्रतियोगिता के निर्णायक सह अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नन्दकिशोर श्रीवास्तव सहित दर्जनों खिलाड़ी मौजूद थें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें