43.3 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

सीएम नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को ऐतिहासिक और सुखद यात्रा बनायेंगे – एनडीए जिला अध्यक्ष

*मुख्यमंत्री का खगड़िया में होगा ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान – अनुराधा कुमारी कुशवाहा*
 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु खगड़िया, 10 मार्च नगर परिषद क्षेत्र के चन्द्रनगर रांको के अनुराधा कुटीर स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में 13 मार्च को खगड़िया आगमन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘समृद्धि यात्रा’ की तैयारी को लेकर एनडीए घटक दलों के जिला अध्यक्षों एवं प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की। बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह तथा रालोमो के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को खगड़िया में ऐतिहासिक और जनभागीदारी से परिपूर्ण सुखद यात्रा बनाने का संकल्प दोहराया। नेताओं ने बताया कि समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा करीब 328 करोड़ रुपये की लागत से 301 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही संसारपुर मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को भी मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। इसके लिए एनडीए के सभी स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसभा में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जनसंपर्क अभियान शुरू कर चुके हैं।
नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर संसारपुर मैदान एवं ढ़ाला से नगर सुरक्षा तटबंध बायपास रोड, स्टेशन रोड और कचहरी रोड तक पूरे शहर को झंडा, बैनर-पोस्टर और तोरणद्वार से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। बैठक में जदयू प्रदेश सचिव सुमित सिंह महतों, राजनीतिक सलाहकार नीलम वर्मा, सुबोध यादव, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, भाजपा मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, युवा जदयू जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, मदन मोहन मेहता, महासचिव राजीव रंजन, फिरदोस आलम, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष चन्देश्वरी राम, राजेश सिंह मुखिया, पंकज कुमार गुप्ता, राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा, पार्वती देवी, प्रवीण कुमार, भविष्य सिंह, राम उदय सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीतेन्द्र यादव, सुनील चौधरी, राजेश सिंह, भाजपा महामंत्री नन्दू साह, अक्षय सूरी, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील साह, लोजपा के छोटू पोद्दार, जफर आलम मुन्ना, रालोमो प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह कुशवाहा छात्र जिला अध्यक्ष सुगम कुमार, जिला सचिव रितिक रोशन सहित कई एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को जनसमर्थन, संगठनात्मक तैयारी और भव्य स्वागत के साथ खगड़िया में ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें