27.8 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

स्वर्गीय गोरखनाथ यादव जी के याद में त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला प्रशासन, जहानाबाद के सहयोग से जहानाबाद एरोड्राम स्टेडियम में चल रहे स्वo गोरखनाथ यादव जी के याद में त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला पश्चिम बंगाल बनाम बिहार के बीच खेला गया, जिसमें बंगाल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल की ओर से सुकुमार कुमार ने सर्वाधिक 48 रनों की बेहतरीन पारी खेली और साथ में ही रोहित गुप्ता ने 28 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में बिहार के तरफ से राजीव कुमार 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए साथ में ही रूपेश कुमार ने 2 विकेट लिए।

इसके बाद बंगाल के पूरी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की पूरी टीम 117 रनों पर हीं आल आउट हो गई जिसमे सर्वाधिक स्कोर अमित कुमार ने 35 रन बनाए और प्रताप कुमार ने 18 रनों की योगदान दिया। वहीं गेंदबाजी में बंगाल के तरफ से पूर्णव औरव ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए साथ में महेश साव ने 2 विकेट लिया।
और इस तरह से बंगाल की टीम ने 39 रन से मुकाबला जीत लिया।
महेश साव को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया और साथ ही में टूर्नामेंट में राजू यादव,आलोक कुमार तथा विष्णु शंकर ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई। वहीं अंपायर की भूमिका में प्रिंस और अंकुल थे, ऑनलाइन स्कोरर ऋषिकेश राज और ऑफलाइन स्कोर में विष्णु शंकर ने अहम भूमिका निभाई।
फाइनल मुकाबले में पुरस्कार वितरण में शामिल हुए धानो देवी नर्सिंग होम के डायरेक्टर डाo रविकांत कुमार, रमेश प्रसाद ( अधिवक्ता),विवेक सिंह( अधिवक्ता) और राजू कुमार जी शामिल हुए।
इस कार्यक्रम का आयोजक यूथ आइकॉन श्री अजीत कुमार तथा जिला प्रशासन का आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें