44.4 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

19 से 24 सितम्बर तक होगा गणेश महोत्सव , कि तैयारी जोरों पर

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी बिहार खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत मानसी नगर पंचायत के चकहुसैनी गांव में श्री रामजनकी मंदिर में गणपति मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला का आयोजन 19 सितम्बर 24 सितम्बर तक किया जाएगा। मेला कमिटी के अध्यक्ष अमित भास्कर ने कहा कि भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 सितम्बर से मेला शुरू होगा। 24 सितम्बर को विर्सजन होगा।मेला की शुरुआत में कलश यात्रा निकाली जाएगी।मेला की तैयारी में बन रहा पंडाल आयोजन समिति के सचिव आयुष कुमार उर्फ गोलू ने बताया कि 24 सितम्बर को कलश विसर्जन एवं प्रतिमा विसर्जन भव्या ढंग से किया जाएगा । कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मेला कमिटी के सचिव आयुष कुमार उर्फ गोलू ने बताया कि 20/09/2023 को संगीतमय पूजन,21/09/2023 को शंकर अभिषेक,22/09/2023 को सहस्त्रवचन 23/09/2023 को संगीतमय गणपति कीर्तन एवं 24/09/2023/ भव्य कलश एवं प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। वहीं अमित कुमार भास्कर ने बताया कि मेले में तरह तरह का मंनोरंजन का आयोजन किया जाएगा। जैसे में टावर झूला, ड्रैगन ट्रेन,ब्रेकडांस , डिजिनी मीना बाजार, ट्रेगन झूला, नौका बिहार इत्यादि बहुत कुछ मेला में दिखने को मिलेगा मौके पर मेला अध्यक्ष अमित कुमार भास्कर, सचिव आयुष कुमार उर्फ गोलू, उपा अध्यक्ष धरमवीर कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार पोद्दार, सनमून राज, राजा कुमार सत्यम, सौरव कुमार, ईश्वर कुमार, मनीष कुमार, बिट्टू कुमार, डेविड कुमार, आदि

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें