जगदूत न्यूज समालखा से लोकेश झा कि रिपोर्ट समालखा। कांग्रेस पार्टी में 20 वर्षों से रहकर लोगों की सेवा कर रही हूं इसलिए मैं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी से आग्रह करती हूं की समालखा विधानसभा से मेरे को टिकट दी जाए l उक्त बातें प्रदेश महासचिव हरियाणा महिला कांग्रेस आई एडवोकेट सुनीता राज आर्य चुलकाना ने आज जीटी रोड स्थित 70 माइलस्टोन ढाबा पर प्रेस वार्ता करते हुए कही l सुनीता राज आर्य ने आगे कहा मैंने करोना महामारी में भी सैकड़ो लोगो को सुखा राशन दवाइयां कपड़े देकर सेवा की l मैंने यह सेवा करके कोई एहसान नहीं किया लोगों की सेवा करना मेरा फर्ज है l आने वाला समय अब कांग्रेस पार्टी का है आए दिन लोग अब कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं मैंने अपनी राजनीति कांग्रेस पार्टी से शुरू की है और जिंदगी भर कांग्रेस पार्टी में रहकर ही लोगों की सेवा करूंगी वैसे भी कांग्रेस पार्टी ने घोषणा कर रखी है की 50 परसेंट महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की हुई है l इस मोके पर बबलू एडवोकेट ओम प्रकाश वीर सिंह मनजीत सिंह कुमारी अंशिका महेश हारिया मधुबाला कुमारी तृप्ति राजेश कौशिक ओमप्रकाश छोकर उपस्थित थे।
20 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में रहकर कर रही हूं लोगों की सेवा। सुनीता राज आर्य
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


