JNA/संपादक आर आर आर पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला में सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय को एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फॉर्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ ₹75,000 (पचहत्तर हजार) की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। यह सम्मान बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित एग्री स्टैक परियोजना के तहत किसानों का फार्मर आईडी तैयार किया जा रहा है, जिससे उन्हें कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुनिश्चित रूप से प्राप्त हो सके। सीतामढ़ी जिले ने जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के नेतृत्व में इस अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। जिला प्रशासन की सतत निगरानी, समन्वित प्रयास एवं त्वरित समस्या समाधान के कारण यह कार्य तेज गति से आगे बढ़ा है। अब तक जिले में कुल 1,80,190 किसानों का फार्मर आईडी तैयार किया जा चुका है, जिससे उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे एवं सुगमता से प्राप्त होगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे जिले की टीम वर्क का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि इस कार्य में अपर समाहर्ता (राजस्व), जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, राजस्व कर्मचारी एवं किसान सलाहकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिनके समर्पित प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। उन्होंने जिले के सभी किसानों से अपील की कि जो किसान अभी तक इस योजना से वंचित हैं, वे शीघ्र अपना फार्मर आईडी बनवा लें, ताकि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उन्हें आसानी से प्राप्त हो सके।
एग्री स्टैक परियोजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडेय सम्मानित
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


