23.9 C
Khagaria
Thursday, April 30, 2026

जिला परिषद् जहानाबाद अध्यक्ष पद पर श्री अभिषेक रंजन निर्विरोध निर्वाचित

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला परिषद् अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई गई। निर्वाचन के दौरान केवल एक अभ्यर्थी,श्री अभिषेक रंजन, जहानाबाद प्रा०नि००-३, भाग-1 के द्वारा जिला परिषद् अध्यक्ष पद के लिये नामनिर्देशन किया गया। नामनिर्देशन के बाद नामांकन पत्र की संवीक्षा उपरांत इसे वैध पाया गया। एकमात्र अभ्यर्थी होने के कारण श्री अभिषेक रंजन, पिता-श्री अवधेश कुमार, ग्राम-इक्कील बोदा, टोला ठिकरीर, पो०-कुर्था बाजार, थाना-मखदुमपुर, प्रखंड-मखदुमपुर, जिला-जहानाबाद को जिला परिषद्, अध्यक्ष पद के लिए प्रपत्र-27 में अभिलेखित करते हुए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अभिषेक रंजन (पिता- श्री अवधेश कुमार, ग्राम- इक्कील बोदा, प्रखंड- मखदुमपुर) को जिला पदाधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र (प्रपत्र 22 में) प्रदान किया गया। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, साथ ही नशामुक्ति की शपथ भी कराई गई। आज दिनांक-30.04.2026 के निर्वाचन प्रक्रिया में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद डॉ० प्रीति के साथ प्रेक्षक-सह-वरीय उप समाहर्त्ता, अरवल, श्री गोविन्दा कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, श्री सुजीत कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, काको श्री गिरिजेश नन्दन, सहायक प्रशासी पदाधिकारी, श्री सुरेन्द्र चौधरी, प्रधान सहायक, श्री सत्येन्द्र कुमार, कार्यपालक सहायक, मो० ज़फर सबा आलम एवं डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, श्री सौरव सुमन सहित (1) श्रीमती सुशीला देवी, सदस्य, जिला परिषद्, रतनी फरीदपुर भाग-2, (2) श्री अभिषेक रंजन, सदस्य, जिला परिषद्, जहानाबाद भाग-1, (3) श्रीमती मिन्तु देवी, सदस्य, जिला परिषद्, जहानाबाद भाग-2, (4) श्री अजित मिस्त्री, सदस्य, जिला परिषद्, काको भाग-1, (5) श्री सुधीर चौधरी, सदस्य, जिला परिषद्, काको भाग-2, (6) श्रीमति संगिता देवी, सदस्य, जिला परिषद्, मखदुमपुर भाग-2, (7) श्रीमति रेणु कुमारी, सदस्य, जिला परिषद्, मखदुमपुर भाग-3, (8) श्रीमति शांति देवी, सदस्य, जिला परिषद्, मोदनगंज (9) श्री अजय सिंह, सदस्य, जिला परिषद्, घोषी भाग-1 एवं (10) श्रीमति संगीता देवी, सदस्य, जिला परिषद् घोषी भाग-2 एवं (11) श्रीमती कमला कुमारी, हुलासगंज, प्रा०नि०क्षे०-13 उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें