30.1 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

48 वां फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन

*तनाव मुक्ति हेतु स्वच्छ मनोरंजन के साथ हंसी के फव्वारे एवं ठहाके की गूंज से हंसोड़ आंदोलन तेज होगी – अरुण वर्मा*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया। ऑल रिपोटर्स यूनियन ऑफ़ नेशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि 48 वीं फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन सह होली मिलन समारोह की युद्ध स्तर पर सारी तैयारी जोरों पर परिपूर्ण हो चुकी है। कार्यक्रम का उद्घाटन बड़ी ही मनोरंजक रोमांचकारी तरीके से किया जाएगा, जिससे आप हंसने, खिलखिलाने, ठहाका लगाने को मजबूर हो जाएंगे। कार्यक्रम में स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। रंगारंग आर्केस्ट्रा, होली हुड़दंग, कवि गोष्ठी, रिकॉर्डिंग डांस, कलाकारों का जमावड़ा, गीत संगीत नृत्य का संगम होगा। जिसमें आप थिरकने को विवश हो जाएंगे।ऑल इंडिया मिशन प्रेस एसोसिएशन , ऐम्पा के अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वेब सीरीज सहित 200 फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड एवं टॉलीवुड के अभिनेता संजू सोलंकी सहित सैकड़ों कलाकार तितली भारती, कवि कवियत्री चंपा राय, संगीता चौरसिया, बुद्धिजीवी पत्रकार समाजसेवी साहित्यप्रेमी, स्वच्छ होली मनोरंजन हेतु कला प्रेमी भाग लेंगे। उक्त कार्यक्रम रंगकर्मी एसके पीटर सभागार , नेशनल हाई स्कूल परिसर में 12:00 बजे दिन से 9:00 रात तक आयोजित होगी। जिसमें सूर लय ताल की समां बंधेगी। तनाव मुक्त जीवन हेतु हंसी के फव्वारे एवं ठहाके की गूंज के साथ हंसोड़ आंदोलन तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न लोकप्रिय महामूर्ख उपाधियों को रबड़ी के तरह बांटा जाएगा। कार्यक्रम में देखने लायक मुख्य आकर्षण 2024 का कौन बनेगा मूर्खाधिपति ? सवाल सबके मन में कौंध रहा है। आईये, आप सभी सादर आमंत्रित हैं।स्वागताध्यक्ष अरविंद वर्मा, स्वागत समिति के अध्यक्ष सुरेश पौद्दार, महासचिव प्रमोद केडिया, सचिव प्रद्युम्न सिंह आदि भाग लेंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें