43.3 C
Khagaria
Tuesday, April 21, 2026

तम्बाकू सेवन एक धीमा जहर हैं , प्रेम कुमार यशवन्त

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया, मानसी तम्बाकू सेवन एक धीमा जहर  यशवन्त आज मध्य मकतब कुतुबपुर, खगड़िया में नशा मुक्त भारत के बैनर तले संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त के नेतृत्व में छात्रों के बीच तम्बाकू सेवन से होने बाले नुकसान के बारे में बिस्तार पुर्वक चर्चा किया गया। यशवन्त ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शौंखीया अंदाज में किया गया तम्बाकू का सेवन धीरे धीरे लत पकड़ लेता है, और फिर यही आदत लोगों को अस्पताल के बेड तक पहुँचा देता है । और तो और कई लोगौं को मौत के दरवाजे पर खरा कर देता है। ऐसा हम नहीं कहते है बल्कि केंसर के विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है। देश में हर साल 13.50 लाख लोगों का तम्बाकू के सेवन से होने बाले गंभीर बीमारी से मौत हो जाती है। आश्चर्य है कि लोग भोजन से ज्यादा तबज्जो तम्बाकू और सिगरेट को देते हैं। यही हाल बिहार का भी है, अलग अलग रिपोर्ट से यह पता चलता है कि 90 प्रतिशत मुह का केंसर के होने का मुख्य कारण है तम्बाकू सेवन है। मेदांता के डाक्टर अमित कुमार बताते है कि विश्व में सबसे ज्यादा मुंह का केंसर होता है और बिहार में इस बीमारी के सबसे ज्यादा मरीज हैं। तम्बाकू सेवन से अगर मुंह में दर्द के साथ छाला आ जाये तो समझ जाना चाहिए कि मेरा डाक्टर के पास जाने का समय आ गया है। देश में तम्बाकू सेवन से हर चालिस सेंकेंड में एक मौतों होती है। इसलिए किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। चर्चा में मुख्य रूप से शामिल हुए छात्रों को नशा मुक्त भारत कि ओर से पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने बाले छात्र निम्नलिखित हैं, निकहत प्रविण, मनतशा खातुन, तसफिना खातुन, सावरिन प्रविण, मोहम्मद अब्दुल अहद, मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद सलमान, मौके पर मौजूद प्रधानाध्यापक मोहम्मद अनजार शमसी, शिक्षक नुरुल इस्लाम, मोहम्मद इमतियाज आलम, मोहम्मद रहमत अली, मोहम्मद साबिर, अब्दुल्लाह, शिक्षिका शाहिदा बेगम, रेणुका भारती, रोजी बानो और फरजाना खातुन के अलावे दर्जनों छात्र एवं छात्रा मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें