जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी के मानव कुमार को तीसरा स्थान लखीसराय जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में प्रोफेसर डा० रामबहादुर सिंह स्मृति शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कल 25 अगस्त को लखीसराय के खेल भवन में सम्पन्न हो गया। इसमें अपने खगड़िया के पांच शतरंज के धुरंधर खिलाड़ी भी शामिल हुए थे। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में अलग अलग कराया गया। एक वर्ग में सिनियर खिलाड़ी और दुसरे वर्ग में अन्डर 15 और अन्डर 10 के खिलाड़ी को खिलाया गया। खगड़िया के सिनियर और जुनियर वर्ग का परिणाम इस प्रकार रहा। सिनियर वर्ग में क्रमशः शुभम कुमार को चौथा स्थान, मनोज कुमार राय को बारहवाँ स्थान, अन्डर 15 के खिलाड़ी माधव कुमार यशवन्त ने सिनियर वर्ग में खेलते हुए तेरहवाँ स्थान प्राप्त किया। सिनियर वर्ग में तीस खिलाड़ी और जुनियर वर्ग में एकतीस खिलाड़ी खेल रहे थे। उक्त जानकारी नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने दिया है। अन्डर 15 जुनियर वर्ग में अरूण मध्य विद्यालय खगड़िया के शतरंज खिलाड़ी मानव कुमार को एकतीस खिलाड़ियों के बीच खेलते हुए तीसरा स्थान प्राप्त हुआ वही अंकित कुमार तिबारी को आठवाँ स्थान प्राप्त हुआ। मानव कुमार के तीसरे स्थान प्राप्त करने पर आयोजक लखीसराय जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष प्रकाश महतों,विशिष्ट अतिथि नालंदा कि प्रख्यात महिला चिकित्सक किरण कुमारी, नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवन्त ने संयुक्त रूप से ट्राफी और नगद पांच सौ रूपये देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर शुभकामनाएं संदेश देने बाले में अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार विक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, संयुक्त सचिव कामरेड संजय कुमार, अमित कुमार छोटु, सदस्य अनुज कुमार, संजय जैसवाल, कोषाध्यक्ष अम्बुज कुमार पौद्धार, खिलाड़ी अमरनाथ गुप्ता, केशव कुमार यशवन्त व जिले के खेलप्रेमी ने बधाई व शुभकामनाएं संदेश भेजा है।


