22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

67 /24 में एक महिला के साथ हुई बलात्कार मामलो में एक महिला भी बनी दफा 376 का मुदालह

*सदर एसडीपीओ द्वारा आनन फानन में एक महिला लीला देवी के उपर 376 दफा लगाकर सत्यापित कर दिया गया*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया – चौथम थाना में एक महिला के साथ हुई बलात्कार की घटना में सदर एसडीपीओ द्वारा आनन फानन में एक महिला लीला देवी के उपर 376 दफा लगाकर सत्यापित कर दिया गया । एक महिला दूसरे महिला के साथ बलात्कार करे यह देश की पहली घटना है ।क्या किसी महिला पर रेप का केस दर्ज हो सकता है? सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई ।आमतौर पर तो रेप केस में आरोपी पुरुष ही होता है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट में अब एक गंभीर सवाल उठा? सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से 61 वर्षीय महिला की याचिका पर जवाब मांगा है. पीड़ित महिला ने दावा किया कि उसे फंसाया गया है. साथ ही उसके बेटे के खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है।इस मुद्दे की जांच करने के लिए सहमत होते हुए, जस्टिस हृषिकेश रॉय और संजय करोल की पीठ ने महिला को गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की और उसे जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया. महिला की ओर से पेश हुए वकील ऋषि मल्होत्रा ​​ने तर्क दिया कि आईपीसी की धारा 376(2) में तर्क देते हुए वरीय अधिवक्ता मल्होत्रा ​​ने कहा कि किसी महिला पर बलात्कार का आरोप नहीं लगाया जा सकता है ।गौरतलब है कि ऐसे ही मामले में, इस साल फरवरी में, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने माना कि यद्यपि एक महिला बलात्कार का अपराध नहीं कर सकती है, लेकिन अगर वह लोगों के एक समूह द्वारा किसी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के कृत्य को सुविधाजनक बनाती है. तो उस पर आईपीसी के संशोधित प्रावधानों के अनुसार मुकदमा चलाया जा सकता है । यह बाते सोमवार को कृष्णा पुरी आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राजद जिला अध्यक्ष सह एमएलसी के पूर्व प्रत्यासी मनोहर कुमार यादव ने कही । उन्होंने कहा कि एसडीपीओ मुकूल कुमार रंजन के पदस्थापन के दिन से जिले में अपराध की घटना में बढ़ोत्तरी हुई है । इनके कार्यकाल में चाय – पान की दुकानो में डा० भीम राव अम्बेडकर द्वारा लिखी गई संविधान की बिक्री की जा रही है । उन्होंने कहा कि एसडीपीओ के आदेश पर मेरे उपर तथा मेरी पत्नी सीता कुमारी के उपर फर्जी मामला दर्ज किया गया जो साक्ष्य के अभाव में निरस्तीकरण के कगार पर है । उन्होंने कहा कि पुनः वही आवेदन पर मामला दर्ज किया गया । मुझे राजनितिक षडयंत्र के तहत मेरी राजनितिक प्रतिष्ठा धुमिल करना चाहता है । उन्होंने कहा कि आम लोगो को पुलिस पर विश्वास है अगर पुलिस द्वारा ही विश्वासघात किया जाय तो जनता कहां जायेगा । मैं दिन दुःखियो एवं सामाजिक न्याय के प्ररहरी के रूप में 15 वर्ष नगर परिषद क्षेत्र के जनता के लिए निर्विवाद रूप से कार्य किया है । जनता सब जानती है मौके पर राजद नेता चन्दन कुमार सिंह . सुनील कुमार चौरसिया . लट्टू रजक . नंदलाल मंडल . नीभा भारती . उदय कुमार यादव . अजीत सरकार के अलावा दर्जनो राजद कार्यकत्ताओं ने प्रेसवार्ता में भाग लिया ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें