21.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

भाकपा माले कार्यालय जहानाबाद मे खेग्राम्स का जिला कमेटी की बैठक

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

जिला अध्यक्ष कांमरेड सतेंद्र रविदास की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में जिला सचिव कामरेड प्रदीप कुमार ,अवधेश पंडित, उदय पासवान, ललन किशोर आजाद, बुंडेल रविदास ,रामेश्वर मांझी दीपक चंद्रवंशी उपस्थित थे बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार” हक दो -वादा निभाओ” के दूसरे चरण में 23 -24 सितंबर को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय पर धरना आयोजित की जाएगी एवं अधीनस्थ पदाधिकारी को अपना मांग -पत्र देगे बैठक में नेताओं ने कहा कि
वास भूमि नीति 2014 के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के अनुसूचित जाति जनजाति के भूमि रहित परिवारों को वास भूमि आवंटित किया जाए भूमिहीनों को 5 डिसमिल वास भूमि दिया जाए तथा पक्का मकान की गारंटी की जाए। 72000 सालाना आय से नीचे आय प्रमाण पत्र गरीबों को दिया जाए तथा लघु उद्योग हेतु₹200000 देने के बढ़ा को पूरा किया जाए ,साथ ही साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऐसे निर्धन परिवारों को जो इस लाभ से वंचित अभी तक हैं जो अभी भी झुकी झोपड़िया में वास करते हैं उन्हें आवास हेतु राशि आवंटित किया जाए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें