33.4 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

एक मात्र सीएम नीतीश कुमार हीं अनुसूचित जाति के हिमायती:बबलू मंडल

 *जदयू अनु. जा. प्रकोष्ठ की बैठक में बूथ स्तर पर संगठन बनाने का निर्णय*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ कार्यकारिणी कमिटी की बैठक जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक का संचालन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चन्देश्वरी राम ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार जबसे बिहार के बागडोर संभाले तब से उन्होंने अनुसूचित जाति – महादलित समाज के उत्थान के लिए विकास मित्र व टोला सेवक की बहाली,तीन डीसमील आवासीय जमीन उपलब्ध कराने आदि कई ऐतिहासिक काम किये हैं। पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण सहित सम्मान सुरक्षा देने का ओजपूर्ण कार्य किये हैं।सीएम नीतीश कुमार ही महादलित समाज के एक मात्र हिमायती हैं।आज जरूरत है कि नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर गठन किया जाए ,जिससे उनका हाथ मजबूत होगा और आगामी विधानसभा चुनाव में जदयू खगड़िया के चारों विधान सभा क्षेत्र में अपना जीत का परचम लहरा सके।
बैठक में प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष के द्वारा मनोनयन पत्र सुपुर्द किये जाने के साथ उनका स्वागत- सम्मान किया गया।साथ ही अतिपिछड़ा वर्ग के लिए बन रहे कर्पूरी ठाकुर छात्रावास के तर्ज पर अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों के लिए भी अम्बेडकर छात्रावास निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में जदयू की पूर्व प्रदेश महासचिव साधना देवी सदा,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल,जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल,जदयू नेता डॉ0 विद्यानन्द दास ,श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,उपाध्यक्ष मोहम्मद जीयाउल हक,जिला महासचिव पंकज कुमार चौधरी,दिलीप कुमार पोद्दार,योगेन्द्र सदा,मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह,महंथ पुलकित गोस्वामी,प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों में धनोज दास, बुद्धन सदा,सुभाष दास,मनोहर कुमार,नेवी सदा,नीरज,वंशराज, गुलशन,इन्दूभूषण आर्य,रंजीत राम,सौदागर राम,ज्ञानी राम एवं राजीव कुमार ठाकुर ने भी जदयू संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती पर बल दिया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें