33.4 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

राo मध्य विद्यालय मांदिल में सत्र (2024- 25 ) के अर्धवार्षिक परीक्षा का सफलतापूर्वक शुरुआत

जगदूत न्यूजअनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

परीक्षा विभागीय नियमानुकूल कदाचार मुक्त संचालित हो रही है,जिसमें सभी बच्चे उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए । इसी क्रम में आज दिनांक 19 सितंबर 2024 को विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक श्री उदित सिंह जी द्वारा चल रहे अर्धवार्षिक परीक्षा का निरीक्षण किए काफी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षा बिल्कुल शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त हो रही है, बच्चे लगन और परिश्रम के साथ परीक्षा लिख रहे हैं, इस तरह के परीक्षा से बच्चों के मानसिक विकास होती है, तथा पढ़ाई के प्रति इच्छा शक्ति बढ़ती है, और खुशी व्यक्त करते हैं ।परीक्षा के क्रम में पर्यवेक्षक द्वारा सभी परीक्षा कमरों में घूम-घूम कर देखें और उपस्थित वीक्षको क्रमशः श्रेया श्री ,शैलेंद्र कुमार, पुष्पमयी ,ललिता कुमारी, कंचन कुमारी एवं वरीय शिक्षक अरुण कुमार सिंह ,ऋषिकांत कुमार, सरिता कुमारी से जायजा लेते हुए संबंधित प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक डॉ अरविंद चौधरी से आवश्यक प्रतिवेदन लेकर बहुत बहुत खुशी व्यक्त किए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें