बिहार बेगूसराय से ब्यूरो मोहम्मद नबी आलम कि रिपोर्ट
माननीय महापौर , नगर निगम के अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक बेगूसराय नगर-निगम के सभागार में आयोजित की गयी।बैठक में जिला पदाधिकारी बेगूसराय, श्री तुषार सिंगला के साथ उप महापौर नगर निगम, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, बेगूसराय सदर, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा , अन्य पदाधिकारी एवं सशक्त स्थायी समिति के सभी सदस्य भी मौजूद थे।जिला पदाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम शहर के सौन्दर्यीकरण एवं नगर विकास के महत्वपूर्ण बिन्दुओं की समीक्षा की गयी। जिला पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि हम सब को मिलकर ‘‘बेमिशाल बेगूसराय बनाना है।
तत्पश्चात् शहर के सभी संबंधित प्रवेश द्वार पर ‘‘बेगूसराय जिला में आपका स्वागत है एवं धन्यवाद’’ का साईन बोर्ड/ग्लो साईन बोर्ड लगाने का निदेश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारियों को सभी नगर निकायांे के मुख्य चैराहों पर ग्लो साईन बोर्ड/हाई मास्ट लाईट/हाई मास्ट फ्लैग/सड़क चैड़ीकरण/स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था एवं खराब हो गये स्ट्रीट लाईट की मरम्मति कराया जाय, साथ ही सभी वार्डों के म्दजतल एवं म्गपज च्वपदज पर साईन बोर्ड लगाया जाय, ताकि आम जनमानस को स्थल पता करने में सुविधा हो साथ ही नगर-निकायांे को भी उक्त आदेश के अनुपालन हेतु निदेशित किया गया।जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि शहरों में कचड़ा प्रबंधन हेतु 10-15 एकड़ जमीन जल्द-से-जल्द चिन्हित किया जाय, जिससे शहर के चैक-चैराहों पर कचड़ा नहीं दिखाई दे सके एवं उनका स्थाई भंडारण किया जाय। शहर में लाईटिंग की भरपूर व्यवस्था की जाय, जिससे दूर-देहात से आने वाले राहगीरों को रात में यात्रा करने में कोई दिक्कत नहीं हो सके।जिला पदाधिकारी, बेगूसराय द्वारा शहर में माॅल बनाने हेतु स्थल चिन्हित किया जाय। नगर निकायों के ऐसे पथ जो राष्ट्रीय/राजमार्ग अथवा पथ निर्माण विभाग के पथों/मुख्य सड़कों को ज्यादा आबादी जिससे लाभान्वित हो सके, उन सड़कों से लिंक किया जाय। सड़कों/नालों के किनारे पेड़-पौधें एवं पैदल यात्रियों के लिये फुट-पाथ तथा दोनों किनारों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था किया जाय। नागरिक सुविधाआंे अंतर्गत झीलों/तालाबों/घाटों/पार्कों इत्यादि का जीर्णोंद्वार एवं सौन्दर्यीकरण की व्यवस्था की जाय।जिला पदाधिकारी ने यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया कि शहर के सड़क जाम का निराकरण करते हुए विभिन्न सड़कों पर से यातायात के बढ़ते दबाव को कम किया जाय तथा यातायात को सुगम बनाया जा सके। सड़कों के बीच डिवाईडर के साथ स्ट्रीट लाईटिंग/रिफ्लेक्टर/रम्बल स्ट्रीप की व्यवस्था की जाय।जिला पदाधिकारी द्वारा जल जमाव एवं स्वच्छता हेतु शहर के जल निकासी हेतु नाले एवं नालियांे का निर्माण तथा पूर्व के जल निकासी तंत्र को सुदृढ़ किया जाय। शहर के कचड़ा प्रबंधन हेतु विभागीय दिशा-निर्देर्शों के अनुसार कचड़ा का निपटारण एवं जम जव भ्मंसजी के नीति पर अग्रेतर कार्रवाई किया जाय।


