22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

द्वितीय एवं तृतीय चरण के गणना कार्य के निमित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय परिचर्चा भवन में किया गया

जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट सीतामढ़ी ग्रामीण कृषि गणना 2021-22 के द्वितीय एवं तृतीय चरण के गणना कार्य के निमित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय परिचर्चा भवन में किया गया। प्रशिक्षण कार्य में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय एवं अपर समाहर्ता श्री कुमार धनंजय भी उपस्थित थे। उक्त कृषि गणना कार्य दिसंबर 2024 तक संपन्न करा लिए जाने का निर्देश है। कार्यक्रम में जिले का प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी प्रतिभागियों को कृषि गणना के संबंध में आवश्यक एवं मूलभूत जानकारी प्रदान की गई
एवं वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सैद्धांतिक, व्यावहारिक एवं विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी ने कृषि गणना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृषि गणना के अंतर्गत भूमि उपयोग, विभिन्न फसलों से आच्छादित क्षेत्र, पशुधन, कृषि-मशीनरी एवं उपकरण, उर्वरक, बीज, कृषि ऋण आदि पर आंकड़े एकत्रित कर कृषि संरचना में नए विकास कार्यक्रम एवं उनकी प्रगति पर मूल्यांकन कर एक विकसित कृषि नीति का आधार तैयार करने के लिए कृषि गणना आंकड़ा एक महत्वपूर्ण स्रोत है।उन्होंने सभी अंचल के पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि 11वीं कृषि गणना के द्वितीय एवं तृतीय चरण का सर्वेक्षण कार्य 31दिसंबर तक पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे सभी अंचल अधिकारी, अंचल निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को निर्देश दिया कि गुणवत्ता पूर्ण एवं वास्तविक आंकड़े एकत्र करते हुए सर्वेक्षण कार्य ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी लखीराम मुर्मू, अंचल अधिकारी परसौनी प्रिंस कुमार सहित सभी अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी तथा कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें