22.6 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

कङरूआ नाला पर बनने बाला कोठिया पुल के स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री को बधाई

जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

  • *घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव का प्रयास सफल हुआ, जल्द ही होगा पुल का शिलान्यास *

* एक करोङ पचासी लाख रूपये की राशि से बनेगा कोठिया पुल *

* बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग ने पुरे दक्षिण बिहार मे मात्र एक ”कोठिया पुल” बनाने का ही दिया है स्वीकृति *

पुरे बिहार मे ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कुल सोलह ( 16 ) पुल की स्वीकृति मिली है जिसमे से एक ( 1 ) पुल घोसी विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत काको नगर पंचायत के कोठिया और पार कोठिया के बीच कङरूआ नाला पर पुल निर्माण की स्वीकृति है ! इस पुल की स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव ने कहा कि घोसी विधान सभा क्षेत्र और खासकर काको प्रखंड की महान जनता की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सह मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी को बधाई दिया है ! साथ ही उम्मीद जताया है कि अब घोसी विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत लंबित सभी सङको का मरम्मती के साथ ही सङक विहीन गावों के लिए सङको का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा ! विदित हो कि बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से दिनांक 08.09.2023 को राज्य भर मे कुल सोलह ( 16 ) पुल मे से पन्द्रह ( 15 ) पुल उतरी बिहार का है तथा मात्र एक ( 1 ) पुल ही दक्षिण बिहार मे यह कोठिया पुल के रूप मे स्वीकृत हुआ है ! केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार बाधा उत्पन्न करने तथा राशि मे कटौती करने के बावजूद घोसी विधान सभा क्षेत्र मे इस पुल का स्वीकृत हो जाना एक बङी बात है ! घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव ने उम्मीद जताया है कि केन्द्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना बंद कर दी है बावजूद सैकङो गरीब अभी भी किसी तरह से झोपङियों मे रह-रहे है बिहार सरकार जल्द ही इन गरीबों का सर्वे कराकर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण कराएगी !अंत मे घोसी विधायक कहा कि यह कोठिया पुल का निर्माण कार्य करीब 20 बर्ष पहले शुरू हुआ था और केवल पुल का पाया बनाकर ही छोङ दिया गया था जो आज तक वही स्थिति मे बना हुआ है ! ग्रामीण काफी संकट को झेलते हुए बिजली का पोल रखकर आया-जाया करते है अब तक कई लोग पुल पार करने के क्रम मे गिरकर घायल हो चुके है तथा कई लोगो की मौत भी हो चुकी है यह पुल का निर्माण कार्य हमारे लिए प्राथमिकता की सूची मे था जो आज सफल हो गया है !

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें