21.8 C
Khagaria
Friday, May 1, 2026

पुल निर्माण की सूचना से अलौली और खगड़िया वासियों में खुशी की लहर

*अलौली-खगड़िया पुल निर्माण की निविदा: वर्षों पुराना सपना साकार होने की ओर – बबलू मंडल*

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति जताया जदयू नेताओं ने आभार*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया बिहार के खगड़िया जिले में अलौली गढ़ घाट बागमती नदी और खगड़िया शहर स्थित बुढ़ी गंडक नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण की निविदा निकलने की खबर ने क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ा दी है। पुल निर्माण के इस बड़े प्रोजेक्ट की कुल लागत 7253.42 करोड़ (बुढ़ी गंडक पुल) और 4798.68 करोड़ (बागमती पुल) है। जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने बुधवार को प्रेस वार्ता में इस ऐतिहासिक परियोजना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया।बबलू मंडल ने कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जो कहते हैं, उसे पूरा कर दिखाते हैं। प्रगति यात्रा के दौरान 16 जनवरी को खगड़िया में उन्होंने इन पुलों और मेडिकल कॉलेज सहित अन्य योजनाओं की घोषणा की थी। उनकी दूरदृष्टि और कर्मठता से यह परियोजना अब साकार रूप लेने जा रही है।उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यों को सराहते हुए कहा कि सरकार और संबंधित विभाग ने तेज़ी से निविदा प्रक्रिया पूरी कर इसे अंजाम तक पहुंचाया है। मंडल ने इसे मुख्यमंत्री का “जुनून और जज्बा” बताया। उन्होंने कहा कि इन पुलों के बनने से क्षेत्र के लोगों की सालों पुरानी मांग पूरी होगी और आवागमन की सुविधा होगी। किसानों और व्यवसायों के कार्यों में क्रांति आएगी। जदयू नेताओं ने जताई खुशी निविदा प्रक्रिया की सूचना से जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष बबलू मंडल के साथ जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, सुल्तानगंज विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मान्टून, पूर्व जिला अध्यक्ष साधना देवी सदा, बखरी विधानसभा प्रभारी अजय मंडल, जिला महासचिव दिलीप पोद्दार, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, और अलौली प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य नेताओं ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त किया।सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए बिहार सरकार को साधुवाद दिया। अब यह पुल निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें