27.8 C
Khagaria
Friday, May 8, 2026

दीप जलाकर दीवाली को प्रदूषण रहित बनाना है: पप्पू सुमन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी(खगड़िया): दीयों का त्योहार दीपावली को प्रदूषण रहित बनाना है और पर्यावरण को बचाना है उक्त बातें नशा मुक्त भारत के बैनर तले बापूजी स्मारक मध्य विद्यालय मानसी में शनिवार को स्लोगन प्रतियोगिता के दौरान नगर उपसभापति पप्पू कुमार सुमन ने कहीं।सुमन ने कहा कि अंधकार पर प्रकाश की विजय के रूप में दीपावली को मनाते है।दीप जलाकर रंगोली बनाकर हर्षोल्लास के साथ दीपावली को लोग मानते हैं लेकिन आधुनिक युग लोग पटाखे फोड़ कर दीपावली को मानते हैं इससे पर्यावरण का नुकसान और जालमाल की हानि भी होती है।पटाखे से निकलने वाली हानिकारक धुंआ बहुत ही खतरनाक होती है जो मनुष्य के शरीर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है इससे कई तरह की बीमारियां उत्पन्न होती है।पटाखा से निकलने वाली रासायनिक धुआं पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाती है।दीपावली को प्रदूषण रहित बनाने के लिए छात्राओं ने भी अपनी-अपनी विचारो को रखा। प्रतियोगिता में प्रथम श्रेणी वैष्णवी कुमारी द्वितीय श्रेणी प्रीति कुमारी तृतीय श्रेणी चंदा कुमारी चतुर्थ श्रेणी वर्षा रानी को इस प्रतियोगिता में प्रेमचंद एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की पुस्तक भेंट कर सम्मानित की गई।नशा मुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत ने भी दीपावली को प्रदूषण रहित बनाने के लिए अपने विचारों को रखा।मौके पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार शिक्षक अरविंद कुमार विशंभर प्रसाद उमेश कुमार निराला आफरीन छात्रा चांदनी,राखी, रिया,अदिति,सपना कुमारी आदि उपस्थित थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें