*अतिसंवेदनशील एवम प्रतिबंधित छ्ठ घाटों को किया गया चिन्हित।छठ व्रतियों से जिलाधिकारी के किया अपील,रहें सावधान,न जाएं गहरे पानी में*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले में छ्ठ पुजा की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।पूजा के दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्र अवस्थित 240 छठ घाटों पर नजर रखने के लिए वहां दण्डाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। गहरे पानी में छ्ठ व्रतियों व अन्य लोगों को जाने से रोकने के लिये कई छ्ठ घाटों पर कमर भर पानी में , बैरिकेडिंग की गई है। जिले भर में करीब दो दर्जन नदी घाटों को खतरनाक चिन्हित करते हुए बैनर और लाल झंडा लगाया गया है एवम लोगो के लिए ऐसे घाटों पर जाना प्रतिबंधित किया गया है। ऐसे प्रतिबंधित घाटों पर छठ व्रतियों को नहीं जाने के लिए जिलाधिकारी ने आग्रह किया है।
*निम्न घाटों को किया गया है प्रतिबंधित*
अनुमंडल खगड़िया के अंतर्गत चौथम प्रखंड के चौथम डीह, नवादा घाट, सोनवर्षा घाट, NH के दोनों तरफ तथा अलौली प्रखंड के गायदुगारा घाट एवं सनोखर घाट
एवम गोगरी अनुमंडल के अन्तर्गत कामास्थान गोगरी घाट, उसराहा एवं नवटोलिया बलैठा घाट को प्रतिबंधित
किया गया है।जिलाधिकारी श्री अमित कुमार पांडे ने बताया कि सभी छ्ठ घाटों पर नजर रखी जा रही है। गहरे पानी में जाने से रोकने के लिये पानी में बैरिकेडिंग कराया जा रहा है।जिलाधिकारी द्वारा अतिसंवेदनशील नदी घाट के रुप चिन्हित किये गए घाटों पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिये गए हैं।अतिसंवेदनशील नदी घाट पर सशस्त्र बल एवम गोताखोड़ की भी तैनाती की गई है।अति संवेदनशील घाटों की सूची खगड़िया अनुमंडल के अंतर्गत प्रखंड खगड़िया के राजेन्द्र सरोवर सन्हौली घाट, भिरयाही पोखर बछौता घाट, चौथम प्रखंड के तेगाछी घाट, बोरने घाट, मालपा घाट, लगमा घाट, बककुंडा घाट, जयप्रभानगर घाट, चौथम घाट, धमहरा घाट, सोहरवा घाट एवं अलौली प्रखंड के गढ घाट कोशी नदी, गाय दुगरा घाट-कोशी नदी, चातर घाट-कोशी नदी, देवघटटा-कोशी नदी, संझौती घाट-बागमती नदी, सीमान घाट-मराईथान, फलतौड़ा घाट-बागमती नदी, शहर बन्नी घाट-कोशी नदी, सनोखर तलाब एवं कोशी नदी, मेघौना-करेह नदी, छिलकौड़ी-बागमती नदी, बहादुरपुर-बागमती नदी, बहादुरपुर-रानी पोखर, छिलकौड़ी-कचना धार, सोनमनकी घाट-कोशी नदी, मोरकाही घाट।एवम गोगरी अनुमंडल के अंतर्गत मुश्कीपुर घाट, रामपुर घाट, गोगरी घाट, रेलवे कटिंग गौछारी, टेम्हा बन्नी घाट, सनोखर धार काजीचक महेशखूँट, भदलय घाट, पतला घाट, वीरवास घाट, कोयला, बसुआ, कोरचक्का, दुधैला, पैकांत और देवठा घाट को अतिसंवेदनशील घाट चिन्हित किया गया है।दोनों अनुमंडल में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।खगड़िया नियंत्रण कक्ष का नम्बर – 06244-222384 तथा गोगरी के नियंत्रण कक्ष का नम्बर- 06245-231381 है।जिलाधिकारी द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण के के लिए अपर समाहर्ता को संपूर्ण जिले के वरीय प्रभारी बनाया गया है, जबकि दोनों अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने अनुमंडल के विधि-व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे।


