JNA/अभिषेक राज पत्रकार नगर,खगड़िया ।कांग्रेस के लिए समर्पित ओबीसी जिलाध्यक्ष व वैश्य नेता मनोज कुमार ने जननायक राहुल गांधी को कांग्रेस परिवार ने लिखा पत्र-भारत देश में जनसंख्या कानून बनाना जरूरी है,राहुल के नाम पत्र हमारे सम्मानित अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के नेता श्रीमान राहुल गांधी जी से विनम्र एक आग्रह । विषय –जनसंख्या कानून संबंधी संवाद । महाशय,
मैं मनोज कुमार एक कांग्रेसी परिवार होने के नाते इस संवाद को पार्टी हित में भेजने का उत्तरदायित्व समझता हूं अगर आपको यह संवाद अच्छा नहीं लगे तो मुझे माफ कर एक सलाह देने का कष्ट करेंगे , आग्रह कर रहा हूं कि भारत देश में जनसंख्या कानून बनाना जरूरी है क्योंकि गरीब शब्द की उत्पत्ति मनुष्य जीवन में रोटी कपड़ा और मकान के कारण होती है , पेट यानी भूख नहीं रहेगा तो गरीबी भी नहीं रहेगी रोटी , कपड़ा और मकान इसी तीनों के कारण गरीबी आती है इसलिए जनसंख्या कम होगी तो गरीबी कम होगी । एक समय देश में जनसंख्या बढ़ने का कारण देश में मजदूर , किसान और सेना की आवश्यकता थी लेकिन आज इलेक्ट्रॉनिक युग में मजदूर ,किसान और सेना की जरूरत आवश्यकता के अनुसार होनी चाहिए न कि भेड़ बकरी की तरह ज्यादा संख्या में, इसलिए जनसंख्या कानून बनाना अति शीघ्र जरूरी है । जनसंख्या कम हो या अधिक दोनों स्थिति में देश की व्यवस्था चरमराती है , देश में स्थिरता नहीं रहती है । जनसंख्या बढ़ने के कारण हमारे देश और समाज में सभी प्रकार की बुराई उत्पन्न होती है , बलात्कार से लेकर हत्या एवं आत्महत्या तक की घटना ज्यादा संख्या होने के कारण ही होती है इसलिए देश को खुशहाल बनाने के लिए जनसंख्या पर रोक लगाना जरूरी है।
लेकिन हमारे देश में विभिन्न प्रकार के गलत अफवाह और साजिश के तहत हमारे देश के सर्वोच्च पद पर विराजमान बुद्धिजीवी चतुर बड़े भाई अपनी निजी स्वार्थ के कारण बीते देश की आजादी से अब तक इस प्रकार की कानून को नहीं बनने देना चाहते हैं क्योंकि उनको बदनामी और सत्ता से बेदखल होने की डर रहती है साथ ही मूर्खों की जमात भी चाहिए क्यो कि मूर्ख को विभिन्न प्रकार की लोभ देकर उसकी vote को ठग कर देश के सभी विभाग की सर्वोच्च कुर्सी पर वर्षों तक बने रहने की लालच रहती है चाहे देश रसातल में जाए ।इस कानून के बनने के बाद बहुत फायदे होंगे ।इस देश में ना भीखमंगा रहेगा ना ही भीख देना पड़ेगा , देश की बजट बहुत मजबूत रहेगी देश आत्मनिर्भर हो जाएगी ना युद्ध होगा और ना युद्ध विराम कोई तीसरा देश करेगा, विश्व में भारत की डंका बजेगी ।इसलिए मैं अपने कांग्रेस पार्टी के सर्वोच्च नेता से आग्रह कर रहा हूं कि कृपया इस जनसंख्या कानून बनाने संबंधी अपनी आवाज को बुलंद कर सत्ता पक्ष को साथ देकर एक सफल विरोधी दल के नेता होने का अवसर को प्राप्त कर देश को एक खुशहाल देश बनाने के लिए अपना नाम देश मेंआने वाले भविष्य में इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखने का प्रयास करेंगे और अपना योगदान देंगे ।
जननायक राहुल गांधी को कांग्रेस परिवार ने लिखा पत्र-भारत देश में जनसंख्या कानून बनाना जरूरी है
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


