43.5 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

खेल दिवस एक बहुत ही प्रेरणादायक और खुशी का दिन होता है

*बचपन प्ले स्कूल के हर बच्चे छात्र इंतजार करते हैं,अरुण वर्मा*

*डायरेक्टर ने बच्चों को मैडल पहनाया*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मवेशी अस्पताल के प्रांगण में बचपन प्ले स्कूल के द्वारा वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। बचपन प्ले स्कूल में खेल दिवस एक बहुत ही प्रेरणादायक और खुशी का दिन होता है जिसका यहां के हर छात्र इंतजार करते हैं यहां विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाता है जिसमें बच्चे भाग लेते हैं इसमें मुझे कुछ उत्साही बच्चे भी नजर आते हैं जो कि अपनी क्षमताओं से बढ़कर प्रदर्शन करते हैं। चाहे पढ़ाई हो या खेल बचपन के बच्चे इसमें उत्साह और समर्पण की भावना के साथ खेलते हैं बच्चों का यह सीखने का सही वक्त है। इस अवसर पर फरकिया पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर बबलू जी,जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष श्री रंजीत कांत वर्मा खगड़िया जिला शतरंज संघ के सचिव श्री बिपलब रणधीर ऑल रिपोर्टर्स युनियन ऑफ नेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ,बचपन प्ले स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती पुष्पा कुमारी और डायरेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर खेल दिवस समारोह का विधिवत शुरूआत किया।jna के अनुसार स्कूल की प्रबंध निदेशक पुष्पा कुमारी ने कहा कि हमारे देश में खेल के बढ़ते महत्व को देखते हुए इस विषय पर बात करना अब बहुत आम हो गया है हर कोई जानता है कि खेलकूद हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है।

इसलिए हमें इसे सभी स्तरों पर प्रोत्साहित करना चाहिए। खेलकूद हमारे दिमाग तथा शरीर को सक्रिय बनाए रखने तथा कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी हमारी मदद करता है इसलिए हमें विचार पूर्वक खेलकूद से जुड़े लोगों को और अधिक प्रोत्साहित करना चाहिए। बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने कहा कि एक व्यक्ति की शारीरिक सुंदरता उसके लिए मानवता निर्माण में सहायक होती है खेल बहुत प्रकार के होते हैं जो अलग-अलग देश में विभिन्न देश के लोगों द्वारा खेले जाते हैं हमारे बचपन प्ले स्कूल के बच्चों को इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है ताकि आने वाले समय में यह हर खेल में या जिस खेल में उनकी अपनी रुचि हो उसमें वह अच्छा कर सके। बचपन के बच्चों को इसी तरह से पढ़ाया भी जाता है। कि उनका खेल-खेल में पढ़ना है और खेल-खेल में ही सीखना है ताकि उनको पढ़ाई बोझ ना लगे इस प्रकार इस कार्यक्रम को भी मनाया गया जिसमें सारे बच्चे शिद्दत से भाग लिए। वहीं मैजूद का अतिथियों ने बारी से बच्चों को प्राइज और मेडल भी दिया गया। इस अवसर पर सुंदरम कुमार समेत स्कूल की टीचर तथा गणमान्य अभिभावक मौजूद थे। सभी ने कार्यक्रम कि तारीफ की।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें