43.5 C
Khagaria
Wednesday, April 22, 2026

खगड़िया आरपीएफ ने एक व्यक्ति को रेल यात्रियों से चोरी किया गया पांच मोबाइल के साथ धर दबोचा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ खगड़िया के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में आरक्षी सज्जन कुमार एवं आरक्षी प्रेम कुमार द्वारा एक व्यक्ति को रेल यात्रियों से चोरी किया गया पांच मोबाइल के साथ खगड़िया स्टेशन के रेक पॉइंट के पश्चिमी छोर से पकड़ा गया । वहीं आरपीएफ निरिक्षक अरविंद कुमार राम ने बताया कि पकड़ाए गए व्यक्ति का नाम व् पता– आदर्श कुमार उर्फ़ छोटू, उम्र- 23 वर्ष, पिता-चंद्रशेखर प्रसाद मालाकार, सा०- भदास उत्तरी, वार्ड-04, थाना- मुफसिल, जिला- खगड़िया है । पकडाए व्यक्ति आदर्श कुमार उर्फ़ छोटू के द्वारा रेल यात्रियों से चोरी किया गया पांच स्क्रीन टच स्मार्टफोन बरामद हुआ जिसमें (1) oppo कंपनी का आसमानी रंग का एक इस्तेमाली स्क्रीन टच मोबाइल बिना सिम का, जिसका imei no- 866768060210379, 866768060210361 है, (2) samsung glaxy कंपनी का बैगनी रंग का एक इस्तेमाली स्क्रीन टच मोबाइल बिना सिम का जिसका imei no- 355690116225912, 355691116225910 है , (3) itel कंपनी का काले रंग का एक इस्तेमाली स्क्रीन टच मोबाइल बिना सिम का, जिसका IMEI /NO- 358464564286165, 358464564286173 है, (4) vivo कंपनी का आसमानी रंग का एक इस्तेमाली स्क्रीन टच मोबाइल बिना सिम का जिसका IMEI /NO- 862807062389098, 862807062389080 है, (5) vivo कंपनी का काले रंग का एक इस्तेमाली स्क्रीन टच मोबाइल, जिसका imei/no- 866060069922034, 866060069922026 है । उक्त पकडाये व्यक्ति के पास से वरामद सभी मोबाइल के बारे मे पूंछने पर बताया कि सभी मोबाइल रेल यात्रियों से चोरी किया हूँ । आगे पूछने पर बताया कि मै यह सभी मोबाइल खगड़िया – बेगुसराय स्टेशन के बीच ट्रेन में घूम-घूम कर यात्रियों से चोरी किया हूँ तथा इसका लॉक तोरबाकर रखा था । और इसे किसी भी व्यक्ति को सस्ते दामों पर बिक्री करने वाला था । तत्पश्चात उक्त बरामद सभी मोबाइल को विधिवत जप्त किया गया एवं अपराध का कारण बताते हुए विधिवत गिरफ्तारी रिपोर्ट तैयार कर गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात उक्त गिरफ्तार अभियुक्त को जप्त सामान, मौके पर तैयार कागजात के साथ रेसुब पोस्ट खगड़िया लाया गया , जंहा गिरफ्तार अभियुक्त का चिकित्सा जांच कराने के पश्चात, रेल थाना खगड़िया को सुपुर्द कर दिया गया है। जहां मामला संख्या 126/23, दिनांक 29/12/23, अंतर्गत धारा – 414 IPC दर्ज किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें