30.8 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

बाल विद्या मंदिर में मेहंदी प्रतियोगिता व राखी मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद  जिले के मंगल नगर बभना जहानाबाद स्थित बाल विद्या मंदिर स्कूल में आज दिनांक 8अगस्त 2025 दिन शुक्रबार को सावन माह के शुभ अवसर पर छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता एवं राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 7वीं से 10वीं तक की छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। भगवान शिव के पावन दिन को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय परिसर उत्सवमय वातावरण से भर गया।सावन महोत्सव के माध्यम से बच्चों को सावन के महीने की हरियाली, खुशहाली से प्रकृति के अलौकिक सबंधों को रेखांकित किया गया। विद्यालय के निर्देशक अक्षय कुमार ने बताया की “सावन महोत्सव न केवल भारतीय संस्कृति की जीवंतता को दर्शाता है, बल्कि यह बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का भी एक सुंदर अवसर प्रदान करता है। हमारे विद्यालय में इस महोत्सव के माध्यम से बच्चों को पारंपरिक लोक कलाओं, संगीत, नृत्य और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया गया है। बच्चों ने जिस उत्साह और सृजनात्मकता से भाग लिया, वह वास्तव में सराहनीय है।
हमारा उद्देश्य केवल अकादमिक विकास ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी देना है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में सामाजिक एवं आपसी सहयोग और भारतीय परंपराओं के प्रति गर्व की भावना विकसित होती है। विद्यालय के प्राचार्या कंचन माला कुमारी ने कहा की “सावन महोत्सव हमारे विद्यालय का एक विशेष सांस्कृतिक आयोजन है, जो न केवल छात्रों को हमारी समृद्ध परंपराओं से जोड़ता है, बल्कि उनकी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को भी मंच प्रदान करता है। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों, मेहंदी प्रतियोगिता, लोक गीतों और पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से सावन की सुंदरता को जीवंत कर दिया।
इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना उत्पन्न करते हैं। विद्यालय का उद्देश्य हमेशा से समग्र शिक्षा रहा है, जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक विकास को भी समान महत्व दिया जाता है।
मैं सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देती हूँ और आशा करती हूँ कि हम आगे भी इस तरह के आयोजनों से बच्चों को सीखने और आगे बढ़ने के अवसर देते रहेंगे।”।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें