JNA /खगड़िया से कौशल कुमार का रिपोर्ट खगड़िया 12 अगस्त 25 को भारतीय जनता पार्टी के बेला मण्डल द्वारा हर घर तिरंगा उदघोस के साथ भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई ।
यह यात्रा रानी सकरपुरा से बेला गंगौर होते हुए जहाँगीरा शोभनी पंचायत तक था । इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मण्डल अध्यक्ष पंकज कुमार महतो ने किया । इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मण्डल के महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के साथ राष्ट्र प्रेम को जागृत करते हुए आम जनो का विश्वास हासिल करना होगा । यात्रा को सफल बनाने में सुरेन्द्र जी , राजू जी, कैलास जी, हिरेश जी एवं अमित जी का योगदान सराहनीय रहा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


