30.6 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

पत्रकार रंजीत राजन जी के पूज्य माता स्व. ललिता देवी जी को श्राद्धकर्म में दी गई श्रद्धांजलि

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता जहानाबाद के जाने-माने पत्रकार रंजीत राजन जी के पूज्य माता स्व.ललिता जी देवी जी के निधन के उपरांत दिनांक 16. 8 .2025 को इनके जहानाबाद नया टोला स्थित आवास पर आयोजित श्रद्धकर्म में उपस्थित होकर लोगों ने रंजीत राजन जी के पूज्य माता स्व. ललिता देवी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि/ श्रद्धांजलि अर्पित कर इनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया ।उक्त मौके पर लोगो ने कहा कि स्नेह और ममता के प्रति मूर्ति माताश्री ललिता देवी जी जिन्होंने रंजीत राजन जैसे अपने सुपुत्र को अच्छे शिक्षा और संस्कार दिया जो आज जहानाबाद के जाने-माने पत्रकार हैं, पत्रकार सरकार के चौथा स्तंभ होती है, और ऐसे में रंजीत राजन जी द्वारा शहर से देहात तक के गरीब, मजलूम, शोषितों, वंचितो, बहुजनों एवं आम जनों के उचित आवाज को सरकार के कानों तक पहुंचा कर समाज को भलाई करने का काम करते हैं, ऐसे महान एवं उच्च सोच रखने वाली राजन जी के पूज्य माता जी के निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है ,जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है । श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जहानाबाद के माननीय सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव,माननीय विधान पार्षद कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव,माननीय विधायक सतीश दास,वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव जी ,एससी/ एसटी कर्मचारी संघ के *जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी (प्रधानाध्यापक) वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार गुप्ता ,उपाध्यक्ष -गजेंद्र प्रसाद, रामसिहासन दास ,कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी, राजद के जिला महासचिव विनोद यादव, धर्मपाल सिंह यादव, बैकुंठ यादव,उपाध्यक्ष सुनील दास,गोपाल पासवान,जिला पार्षद सोनू राधे, अनुज प्रसाद निराला, राजद के वरिष्ठ नेता मुंगेश्वर यादव , मरछू दास,जदयू के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश चंद्रवंशी,प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ,सुदर्शन प्रसाद,मुकेश कुमार ,नित्या जी,राय जी, कामलिन जी,समेत सैकड़ो गणमान्य लोग ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें