*भारतीय किसान संघ, खगड़िया द्वारा किया गया वृक्षारोपण *
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया भारतीय किसान संघ, बिहार प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार देव ने बताया कि भारतीय किसान संघ, खगड़िया के अध्यक्ष जे के जवाहर के नेतृत्व में उनके टीम द्वारा रविवार की शाम शहर से सटे सन्हौली वार्ड नंबर 25 में रोड के किनारे हरियाली एवं जल जीवन के अंतर्गत पीपल और आम का वृक्ष लगाया गया। “हरीयाली लाओ पर्यावरण बचाओ” कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ खगड़िया के महासचिव सुनील कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता व गोगरी अंचल अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार,समाज के गणमान्य पर्यावरण प्रेमी अंजू देवी, नीरज झा, उत्तम झा, गौतम सिंह, पंकज सिंह, एवं सड़क किनारे घर वाले अंकुश कुमार व मोहन कुमार सहयोग में उपस्थित रहे।


