30.6 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

बाल विद्या मंदिर, मंगल नगर बभना में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बाल विद्या मंदिर, मंगल नगर बभना में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से सैकड़ों पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन, निदेशक एवं शिक्षकों के द्वारा पौधारोपण कर की गई। इसके बाद विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने समूह बनाकर विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए। बच्चों ने पौधे लगाते हुए नारे लगाए – “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” और “हरा-भरा विद्यालय, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण, विद्यालय के चेयरमैन अक्षय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ-साथ वृक्ष प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण एवं धरती की उर्वरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों से अपील की कि हर बच्चा न केवल पौधा लगाए, बल्कि उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी निभाए।शिक्षकों ने भी बच्चों को समझाया कि बदलते पर्यावरण और बढ़ते प्रदूषण के दौर में वृक्षारोपण सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि आज हम प्रकृति की रक्षा करेंगे तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी। पौधों को पानी देने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी विद्यार्थियों के बीच बाँटी गई ताकि आने वाले वर्षों में ये पौधे विशाल वृक्ष बनकर विद्यालय की शोभा और क्षेत्र के पर्यावरण को संवार सकें।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, विद्यार्थी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और यदि हम धरती को बचाना चाहते हैं तो हर व्यक्ति को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक होना होगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें