26.9 C
Khagaria
Saturday, May 2, 2026

प्रतिदिन पूजा-अर्चना और आरती के उपरांत समिति द्वारा आकर्षक सुन्दरकांड एंव भजन किर्तन और गीत -संगित कार्यक्रम प्रस्तुत किए

*गुजरात राज्यके वलसाड जिलेके भिलाड पश्चिमकी श्री रिक्शा मित्र मंडल द्वारा आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का हुवा भव्य समापन.। प्रतिदिन पूजा-अर्चना और आरती के उपरांत समिति द्वारा आकर्षक सुन्दरकांड एंव भजन किर्तन और गीत-संगित कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए*

JNA/वलसाड-गुजरात से टंकप्रसाद दाहाल की रिपोर्ट गुजरात राज्यके वलसाड जिलेके भिलाड पश्चिमकी श्री रिक्शा मित्र मंडल द्वारा आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का हुवा भव्य समापन.। प्रतिदिन पूजा-अर्चना और आरती के उपरांत समिति द्वारा आकर्षक सुन्दरकांड एंव भजन किर्तन और गीत-संगित कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये-और-महोत्सव के अंतिम दिनमें हुवा सत्यनारायण पूजा– ततपश्चात श्रीगणेश जी की मूर्ति झरोली के दरोठा नदिमें हुवा विसर्जन। आप बता दे की रिक्शा मित्र मंडल भिलाड द्वारा आयोजित ग्यारह दिवसीय गणेश महोत्सव के उत्सव दिन प्रतिदिन पूजा-पाठ अलवा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी बहुत विधिवत से आयोजन होता रहा और महोत्सव के समापन के दिन एंव अनंत चतुर्दशीके दिन दिनांक 6 सितम्बर शनिवार को सत्यनारायण की पूजाकथा के पश्चात समस्त श्री रिक्शा मित्र मंडलने पूजा-अर्चना और महाआरती की। इसके बाद बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें देख कर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समापन की अवसर पर गणेश जी का तथा श्री नवग्रह पूजन और विधि-विधान से विसर्जन की रस्में पूरी की गईं। अपरान्ह 4:30 बजे भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों की धुन और भक्तिमय माहौल में शोभायात्रा भिलाड़ रेलवे स्टेशन परिसर से प्रारंभ होकर भिलाड-डहेली विभिन्न नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए झरोलीके मिशन-झरोली स्थितकी के दरोठा नदिके
घाट पहुंची। वहां आचार्य पंडित ने पूजन-अर्चन के बाद गणेश प्रतिमा का जल में विसर्जन कराया। सवारी साधनों पर विराजमान भगवान श्री गणेशजी दरबार की झांकियों ने शोभायात्रा को भव्य रूप दिया। जगह-जगह पटाके फोडे जाती रही और उत्साह के साथ एक दूसरे पर अविर गुलाल लगाते हुये दृश्यने पूरी शोभायात्रा की माहौलको और उल्लासमय बना दिया। समापनके दिन कार्यक्रम संचालक श्री अशोक दुबे,महराज पंडित अशोक पांडे,अनिल अग्निहोत्री,नायब कनोजिया, राजेंद्र पासवान,फरमान खान, पंकज भेदशिया, गोरख तिवारी,पप्पू यादव रिकु यादव,हेदाल भाई,प्रमोद गुप्ता,सुरेन्द्र चौरसीया, धर्मेंद्र चौरसिया की विशेष पहल में इस 11वें दिवसीय गणेश उत्सवके आयोजक के साथ विभिन्न क्षेत्रीय से आये हुये भक्तजन भी शामिल रहे !!
[वलसाड-गुजरातसे टंकप्रसाद दाहाल रिपोर्ट]

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें