*दलित–महादलित, पिछड़े–अतिपिछड़े को मोदी–नीतीश की जोड़ी ने दिया सम्मान और अधिकार: मंत्री रत्नेश सदा*
*हमारे आदर्श जननायक कर्पूरी ठाकुर का टाइटल राहुल गांधी छीनना चाहते हैं – मनीष वर्मा*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी अलौली सियासत का मौसम बदला है, हवा का रुख अब एनडीए की ओर चला है। इसी शायराना जज़्बे और गगनभेदी नारों के बीच रविवार को सुम्भा गाजीघाट स्थित सरस्वती मैदान में आयोजित अलौली विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ। मैदान तो क्या, पंडाल से बाहर भी कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ आई। “मोदी–नीतीश–चिराग–मांझी–उपेन्द्र कुशवाहा जिंदाबाद” और “2025 से 30, फिर से नीतीश” के नारे पूरे इलाके में गूंजते रहे।सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने की, जबकि संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत एवं जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और मुख्य अतिथियों का भव्य अभिनंदन अंगवस्त्र, बुके व माला से किया गया।
सीएम नीतीश कुमार के शासन में दलितों–महादलितों को अपमान नहीं, सम्मान मिला – रत्नेश सदा सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि कांग्रेस और राजद शासनकाल में दलित–महादलित और पिछड़े वर्गों को अपमान की घूंट पीनी पड़ती थी। बाथे और अमौसी नरसंहार की याद आज भी रोंगटे खड़े कर देती है। लेकिन नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ों और एससी–एसटी वर्ग को आरक्षण व शिक्षा–रोजगार से जोड़कर सशक्त बनाया।
उन्होंने मुफ्त राशन, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, प्रोत्साहन राशि, बिजली और रोजगार जैसी योजनाओं का बखान करते हुए एनडीए उम्मीदवारों को जीताने की अपील की।विपक्ष पर तीखा वार मनीष वर्मा जदयू राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व आईएएस मनीष वर्मा ने कहा –
“एनडीए के पांच दल पंजे की उंगलियों की तरह हैं, जिनकी मजबूती विपक्ष को धराशायी करेगी।
उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “राहुल गांधी हमारे आदर्श जननायक कर्पूरी ठाकुर का टाइटल छीनना चाहते हैं। तेजस्वी यादव पटना की सड़कों पर डांस करते हैं।
जो अपने घर को एक नहीं रख सकते, वे बिहार को क्या एक रखेंगे। उन्होंने चेतावनी दी – “प्रशांत किशोर कार्ड बाँट कर लोगों को ठगते हैं, उनसे सावधान रहना होगा।
उन्होंने नीतीश कुमार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कहा कि “125 यूनिट बिजली मुफ्त, महिलाओं के लिए रोजगार की बड़ी घोषणाएँ और औद्योगिक क्रांति की नई बयार बिहार की तस्वीर बदलने जा रही है। विकास और सुशासन का पैगाम उन्होंने आगे कहा – “बीस साल पहले जनता ने नीतीश कुमार को गद्दी पर बैठाकर शांति और विकास की राह पकड़ी थी। पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे क्रांतिकारी बदलाव का सूत्र बनेगा और बिहार की सड़कों से विकास की धारा बहेगी। इस बार गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। नेताओं ने भरी हुंकार सभा को पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, लोजपा नेता श्यामदेव पासवान, रालोमो नेत्री स्मृति कुमुद, हम पार्टी नेता निलेश कुमार ने भी संबोधित किया और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए 2025 में फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक मौजूदगी, सम्मेलन में राज्य महादलित आयोग अध्यक्ष मनोज ऋषिदेव, जदयू प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार, जदयू मीडिया सेल अध्यक्ष मनीष मंडल, लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह, रालोमो जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, हम सेकुलर जिला अध्यक्ष रामबली राम, पूर्व विधायक रामचंद्र सदा, पूर्व विधायक चन्दन राम, पूर्व प्रत्याशी साधना देवी सदा, विधानसभा प्रभारी नन्दलाल राय एवं अजय मंडल, राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य अनुराधा कुमारी कुशवाहा एवं नीलम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष लोहा सिंह, सुनील कुमार सिंह, निर्मला कुमारी, महासचिव राजीव रंजन, दिलीप कुमार सिंह, दिलीप पोद्दार, प्रभाकर चौधरी मंटून, परमानंद राय, रामप्रकाश सिंह, अमरेंद्र सिंह, योगेन्द्र सदा, शनिचर सदा, सावन कुमार बंटी, सिद्धांत सिंह छोटू, कमल कुमार पटेल, राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा, पंचायत अध्यक्ष मुन्ना कुमार, जिला पार्षद प्रियंका कुमारी, धर्मेंद्र महतो, नीतीश सिंह पटेल, अशोक सिंह मुखिया, फूल सिंह पटेल, मोहन सिंह, अंगद कुमार, करण कुमार, जयजयराम कुमार, नवनीत सिंह, गुड्डू यादव, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं नन्दू साह, डा. इन्दूभूषण कुशवाहा, खुशबू कुमारी, मीरा सदा, सुजीत कुमार, हम सेकुलर नेता सरोज सदा, आनंदी सदा, लोजपा नेता श्वेता शबनम, रामविलास पासवान, जितेंद्र पासवान, रामचंद्र यादव आदि की भारी उपस्थिति रही। सम्मेलन ने यह संदेश दिया कि बिहार की जनता 2025 में एक बार फिर सुशासन और विकास पुरुष नीतीश कुमार के हाथ मजबूत करेगी और एनडीए की डगर पर नया इतिहास रचेगी।


