जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद एससी-एसटी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरें में है। संविधान की रक्षा करना जरूरी हो गया है क्योंकि जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है केन्द्र सरकार संविधान को बदलकर आर एस एस का संविधान लागू करना चाहती है। अपने संबोधन में अशोक प्रियदर्शी ने यह भी कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव होना है और भाजपा एवं चुनाव आयोग दोनों मिलकर गहन पुनरीक्षण के नाम पर बिहार में वोट को चोरी करना चाह रहा है। पैंसठ लाख जीन मतदाताओं का नाम हटाया गया उनमें दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक और युवा वर्ग शामिल हैं। इन्हीं सब को लेकर हमारे माननीय नेता राहुल गांधी एवं महागठबंधन के सभी नेताओं के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा चलाया गया जिसमें बिहार के इन सभी वर्गों का और खासकर युवाओं का जीस तरह से राहुल गांधी जी को मिला उससे भाजपा घबरा गई है। वोटर अधिकार यात्रा से राहुल गांधी ने बिहार के आम जनता को जागरूक करते हुए कहा कि समय आ गया है जागे रहो नही तो आपके वोट को चोरी कर मताधिकार से वंचित कर दिया जाएगा। प्रियदर्शी ने यह भी कहा कि जिले में कांग्रेस द्वारा दिए गए पांच गारंटी को हम सभी कांग्रेसी हर घर जाकर राहुल जी के संदेश को पहुंचा रहे हैं । महागठबंधन के सरकार बनने पर हर महिला को हर महीने पच्चीस सौ रुपए खाता में डालेंगे, दो सौ यूनिट बिजली सभी को मुफ्त देंगे, सामाजिक सुरक्षा के तहत मिलने वाली पेंशन को पंद्रह सौ रुपए प्रति माह देंगे, गरीबों को जो बेघर हैं उन्हें पांच डिसमिल जमीन मुफ्त देंगे। कांग्रेस सिर्फ वादा नही करती है निभाती है। जहां भी हमारी सरकार है वह यह गारंटी योजना लागू है। वार्ता में अशोक जी ने यह भी कहा कि राहुल जी का वोटर अधिकार यात्रा भविष्य में दूसरा चरण अगर चलता है तो आला कमान से मांग है कि इसमें जहानाबाद को भी शामिल किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग किया कि जहानाबाद जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र है और यह कांग्रेस का पुराना गढ़ रहा है इसलिए कांग्रेस एक सीट जहानाबाद में भी जरुर दे यह सभी कांग्रेसियों की मांग है। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस के प्रवक्ता प्रो भुषण कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष हरीनारायण द्विवेदी, कन्हाई शर्मा, नगर अध्यक्ष सरवर सलीम, प्रो संजीव कुमार, चन्द्रीका प्रसाद मण्डल शामिल थे ।


