जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद शब्दाक्षर के तीन दिवसीय कार्यक्रम में शब्दाक्षर जिलाध्यक्ष को राष्ट्रीय सम्मान मिला। विदित हो कि झुंझुनू राजस्थान में राष्ट्रीय काव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के 25 राज्यों एवं 165 जिलों से आये शब्दाक्षर पदाधिकारियों ने लगातार तीन दिनों तक धुआँधार काव्य पाठ किया। गीत एवं गजलों से गुंजायमान सभास्थल में उपस्थित हजारों की संख्या में रहे श्रोताओं ने खूब तालिया बजाईं एवं कवियों का हौसला बढाया। सावित्री सुमन के गीत “भगवद्गीता पढा करो “पर श्रोता झूम उठे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि प्रताप सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष गीतऋषि श्री बुद्धिनाथ मिश्र एवं मुख्य अतिथि डा. दयाशंकर जांगिड़ तथा बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र पद्मनाभ ने साफा पगडी, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर जिलाध्यक्ष सावित्री सुमन को सम्मानित किया।


